education

कर्नाटक की बिंदुश्री ने NEET OMR शीट बदलने का लगाया आरोप, उसमें नेगेटिव 11 नंबर मिले, 668 स्कोर बनने का दावा

July 27, 2026

NEET विवाद को लेकर शुरू हुआ घमासान थमता हुआ दिख रहा है. धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी एंट्रेंस एग्जाम सिस्टम में बदलाव के लिए 6 सदस्यीय टॉस्क फोर्स गठित कर चुके हैं. इससे पूर्व ही नीट री-एग्जाम रिजल्ट जारी हो चुका है. अब कर्नाटक के प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. इस बीच कर्नाटक की नीट कैंडिडेट्स ने री-एग्जाम की OMR शीट बदलने का दावा किया है. कर्नाटक की नीट कैंडिडेट्स बिंदुश्री जगदीश पवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें किसी दूसरे कैंडिडेट्स की OMR शीट दी गई, जिसमें नेगेटिव 11 नंबर मिले हैं. बिंदुश्री ने दावा किया है कि उनके नीट यूजी 2026 में 668 नंबर बन रहे हैं.

आइए, पूरा मामला विस्तार से समझते हैं. जानते हैं कि कर्नाटक की बिंदुश्री ने नीट यूजी 2026 की OMR शीट में बदलाव को लेकर क्या आरोप लगाए हैं. जानते हैं कि NTA का ऐसे मामलों को लेकर क्या रूख है.

OMR शीट में 41 सवाल हल किए हैं, मैंने 165 सवालों को दिए हैं जवाब

कर्नाटक की नीट कैंडिडेट्स बिंदुश्री जगदीश पवार ने आरोप लगाया है कि 16 जुलाई को उन्हें किसी दूसरे कैंडिडेट्स की OMR शीट जारी की गई. बिंदुश्री ने आरोप लगाया है कि जारी OMR शीट में सिर्फ 41 सवाल हल किए गए हैं, जिसका स्कोर नेगेटिव 11 बन रहा है. बिंदुश्री ने दावा किया है कि उन्होंने नीट यूजी री-एग्जाम में 180 में से 165 सवालों के जवाब दिए हैं, जिसमें उनका स्कोर 668 बन रहा है.

OMR शीट में कई कमियां

कर्नाटक की नीट कैंडिडेट्स बिंदुश्री जगदीश पवार ने कहा है कि नीट यूजी 2026 की OMR शीट में कई कमियां औरगड़बड़ियां हैं. बिंदुश्री ने कहा है कि सरकार से उनकी बस यह गुज़ारिश है कि उन्हें उनकी असली OMR शीट दी जाए.

#WATCH | Haveri, Karnataka: A NEET aspirant, Bindushree Jagdish Pawar, says, On July 16, they published what they claim is my original OMR sheet, showing that I attempted only 41 questions. In reality, I attempted 165 out of 180 questions, which earns me 668 marks according to pic.twitter.com/TrfEC13SR3

— ANI (@ANI) July 27, 2026

कई कैंडिडेट्स के दावों को गलत बता चुका है NTA

कर्नाटक की नीट कैंडिडेट्स बिंदुश्री जगदीश पवार से पहले कई अन्य कैंडिडेट्स भी नीट यूजी री-एग्जाम 2026 पर सवाल खड़े कर चुके हैं, जिसमें कई कैंडिडेट्स ये आरोप लगा चुके हैं कि उनकी OMR शीट गलत जारी की गई है और उन्हें कम नंबर दिए गए हैं. NTA जांच के बाद ऐसे ही कई मामलों के गलत होने का दावा कर चुका है, जिसमें NTA ने स्पष्ट किया है कि AI की मदद से इन कैंडिडेट्स OMR शीट में बदलाव किया है. हालांकि इस बीच ऐसे कई मामले अदालत तक भी पहुंचे हैं.

मनोज भट्ट

मनोज भट्ट

पत्रकारिता में एक दशक से अध‍िक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.

Read More

google button