धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का विजय मार्च: NEET-CBSE परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ जताएंगे विरोध, श्रद्धांजलि सभा भी होगी - Patna News
July 25, 2026
पटना7 मिनट पहले
कॉपी लिंक
कांग्रेस आज बिहार के सभी जिलों मे कैंडल मार्च निकालने वाली थी, पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पार्टी विजय मार्ग निकालेगी। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता NEET-CBSE परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ मार्च निकाल रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धाजलि सभा का भी आयोजन होना है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने सभी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को मार्च के लिए निर्देश जारी किया है। पटना में सदाकत आश्रम में फिलहाल पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। राजेश राम भी पहुंच चुके हैं।
सदाकत आश्रम से कुछ तस्वीरें…
सदाकत आश्रम पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम।
सदाकत आश्रम में पुलिस फोर्स तैनात।
पटना में सदाकत आश्रम से निकलेगा मार्च
दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई के विरोध में पटना महानगर कांग्रेस कमिटी की ओर से सदाकत आश्रम से शाम 5 बजे विजय मार्च का आयोजन किया गया है। पार्टी ने सभी छात्र युवा से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता दर्ज कराने की अपील की है।
युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं- कांग्रेस
कांग्रेस इस आयोजन के माध्यम से देश के विद्यार्थियों और युवाओं के साथ अपनी एकजुटता दिखाएगी। उनके लोकतांत्रिक अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण की मांग को उठाएगी।
कांग्रेस का मानना है कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष करती रहेगी।
.
खबरें और भी हैं...
दंगा रोकने वाली गाड़ी फोड़ी, 25 तस्वीरों में बिहार बंद: जवानों पर पत्थर बरसाए, जज फंसे, पुलिस ने तेजप्रताप को उठाया; पोस्टर- धर्मेंदवा अब ना चलेगा
1:22
कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
सीवान में 10 राउंड फायरिंग, 3 छात्रों को लगी गोली: छपरा-सीतामढ़ी में गाड़ियां जलाईं, 9 जिलों में पत्थरबाजी-लाठीचार्ज; 2 SP समेत कई पुलिस वाले घायल2:31
कॉपी लिंक
शेयर
11 जिलों में पथराव-लाठीचार्ज, बिहार बंद के 10 VIDEO: पुलिस की गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़ की; आंसू गैस के गोले दागे, 2 SP घायल
0:41
कॉपी लिंक
शेयर
पटना में पुलिस पर पथराव, चेकपोस्ट तोड़ा-पेट्रोलिंग वैन पलट डाली: पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से खुशी, पर सख्त कानून की मांग