world-news

'यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार', CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े

September 6, 2026

विनोद तावड़े अपने पहले यूपी दौरे पर हैं. आज उन्होंने सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मुलाकात की. इस दौरान 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई.

'यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार', CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े

योगी आदित्यनाथ और विनोद तावड़े

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान |  Updated on: Sep 06, 2026 12:28 PM IST

Google News Badge

Share

5 मुख्य बातें

  • विनोद तावड़े ने सीएम योगी से की मुलाकात
  • 2027 चुनाव की तैयारियों पर नेताओं में मंथन
  • दोनों डिप्टी सीएम से भी मिले यूपी प्रभारी
  • बीजेपी के संगठन को मजबूत करने पर जोर
  • कमजोर प्रदर्शन वाली करीब 100 सीटों पर फोकस

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय यूपी दौरे पर हैं. रविवार (6 सितंबर) को उन्होंने राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री और यूपी के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल भी मौजूद रहे.

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर बात हुई. 2027 में होने वाले विधानसभी चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर नेताओं के बीच चर्चा की गई. इसके साथ ही विनोद तावड़े उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से भी मिले.

आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर @BJP4India के मा. राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी श्री @TawdeVinod जी व मा. राष्ट्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह-प्रभारी श्री @IJAGDISHPATEL जी से शिष्टाचार भेंट हुई। pic.twitter.com/xXlY53SKRS

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2026

‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’

विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं. अपनी पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा ‘यूपी की रफ्तार रहेगी बरकरार, तीसरी बार बनेगी एनडीए सरकार’. उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान संगठन, सरकार एवं चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.

यूपी की रफ्तार रहेगी बरकरार, तीसरी बार बनेगी एनडीए सरकार

उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष @PankajChaudhary जी तथा उपमुख्यमंत्री @kpmaurya1 जी एवं @brajeshpathakup जी से भेंटकर संगठन, सरकार एवं pic.twitter.com/IRMAIkGjoQ

— Vinod Tawde (@TawdeVinod) September 6, 2026

उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रभारी बनाए गए

हाल ही में विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है. यूपी प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला लखनऊ दौरा है. तावड़े 5 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे थे.विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उनका ये दौरान काफी अहम माना जा रहा है. अपने दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी के जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.बताया जा रहा है कि तावड़े ने इन बैठकों में संगठन की जमीनी स्थिति और बूथ स्तर की तैयारियों का फीडबैक लिया.

खराब प्रदर्शन वाली सीटों पर फोकस

पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन के स्तर पर विनोद तावड़े का ध्यान 4Cs यानी कोऑर्डिनेशन (समन्वय), कैडर (कार्यकर्ता), कास्ट (जाति) और कैंडिडेटचर (उम्मीदवारी) पर होगा. इसमें उन करीब 100 विधानसभा क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा जहां बीजेपी का प्रदर्शन 2024 के लोकसभा चुनावों में खराब रहा था.

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान पिछले 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं. भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से फिल्म जर्नलिज्म की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली आकर BAG में एंटरटेनमेंट बीट पर इंटर्नशिप की. बाद में CNEB न्यूज चैनल में एंटरटेनमेंट बीट में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया, साथ ही प्रोग्रामिंग को भी देखा.<p></p>CNEB के बाद VOICE OF INDIA में  एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम करना शुरू किया. यहां से फिर जनसंदेश न्यूज चैनल के साथ जुड़ीं और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके बाद 4 REAL NEWS चैनल में करीब चार साल न्यूज के साथ ही प्रोग्रामिंग और धार्मिक शोज पर काम किया.<p></p>यहां से राज्यसभा टीवी का रुख किया और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके साथ ही एंकरिंग करना भी शुरू की. इसके बाद सूर्या समाचार में प्रोग्रामिंग में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर प्रोड्यूसर काम किया.<p></p>जी बिहार झारखंड में भी काम करने का अनुभव है. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष से जुड़ी हुई हैं.

Read More

google button

Follow Us