
पिता के निधन पर बोले मल्हार
Son Malhar Patekar Reaction on Nana Patekar Last Rites: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के चले जाने से हर तरफ सन्नाटा है. लोगों के जेहन में बस उनके डायलॉग्स गूंज रहे हैं. एक शानदार एक्टर होने के साथ ही उन्होंने अपनी दरियादिली से भी फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई. लेकिन 8 अक्टूबर 2026 की सुबह भारतीय सिनेमा के इतिहास की मनहूस सुबह बन गई. अपने किरदारों के जरिए हमेशा गूंजते रहने वाली वो आवाज शांत हो गई. गोवा में अपने निवास स्थान डोना पाउला में कार्डियक अरेस्ट की वजह से 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. वहीं 8 अक्टूबर को लगभग रात 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी.
मल्हार इसके बाद मीडिया से भी रूबरू हुए. उन्होंने बताया कि इतनी रात में नाना का अंतिम संस्कार क्यों किया गया और वे सुबह तक क्यों नहीं रुके. वहीं सवाल ये भी किए गए कि जब अंतिम संस्कार 8 को ही होना था तो इसमें इतनी देर क्यों लगी. मल्हार से ये भी पूछा गया कि वे नाना पाटेकर के नेक कामों को उनके निधन के बाद आगे कैसे लेकर जाएंगे.
रात में क्यों हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
रात में नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर और बॉलीवुड स्टार्स का इंतजार ना करने के सवाल पर मल्हार पाटेकर ने कहा- ”ऐसी कोई बात नहीं है. इतनी रात को क्यों किया कल क्यों नहीं किया ऐसा कुछ नहीं था. क्योंकि आज सुबह जल्दी ये हादसा हुआ ऑलरेडी समय बीत चुका था काफी इसलिए अभी ही किया गया.” मल्हार ने कहा- ”वो गोवा में थे ना तो एक्सपेक्टेड था कि हम जल्दी आ जाएंगे लेकिन किसी वजह से ऐसी बात हो गई कि समय लग गया. मगर सुबह ही जल्दी ये घटना हो गई थी तो ज्यादा रखना ठीक नहीं था तो इसलिए ये फैसला लिया गया कि अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा.”
#WATCH | Pune, Maharashtra: On the demise of his father and veteran actor Nana Patekar, Malhar Patekar says, “… A person like Nana Saheb never truly leaves us. Through their work, they become immortal. Secondly, his mindset was always consistent; he would frequently repeat the line, ‘Let’s get together in the name of humanity and work for the betterment of the world.’… Through our organisation, work was already underway in the water sector, and large-scale initiatives in education and health had begun in Kashmir as well. Thirdly, he assigned specific responsibilities to everyone before he left…
Regarding the Marathwada work, I spoke to the Chief Minister just a short while ago, and he noted that the work being done through the Naam Foundation is proceeding under the guidance of our CEO, Ganesh Thorat. The Chief Minister acknowledged that we have collaborated in the past, but he emphasised that Nana Saheb had intended to push even harder this time around. So, the Chief Minister stated that we must ensure that what he had envisioned actually comes to pass…”
— ANI (@ANI) October 8, 2026
नाना के ने कामों को आगे बढ़ाने पर क्या बोले बेटे मल्हार?
मल्हार से पूछा गया कि किसानों को लेकर वे फाउंडेशन चलाते थे और सबकी मदद करते थे तो उनकी इस लीगेसी को वे कैसे आगे बढ़ाएंगे. इसका जवाब देते हुए मल्हार ने कहा- ”सबसे बड़ी बात ये है मैंने दो-तीन बार ये बात कही कि नाना साहब जैसे व्यक्ति ये कहीं नहीं जाते. ये अपने काम के जरिए इम्मोर्टल लोग होते हैं. दूसरी बात ये है कि उनकी हमेशा से एक ही सोच रहती थी और एक लाइन वे बार-बार दोहराते थे कि लेट्स गेट टुगेदर इन द नेम ऑफ ह्ययुमेनिटी एंड वर्क फॉर द बैटरमेंट ऑफ द वर्ल्ड.”
ये भी पढ़ें- वेलकम के आइकॉनिक डायलॉग को पूरा करने वाले दोनों कलाकार उदय-बल्लू 15 दिन में गुजर गए, सबसे ज्यादा वायरल हुए मीम का रहे हिस्सा
किन फिल्मों में नजर आएंगे नाना पाटेकर?
नाना पाटेकर की बात करें तीन फिल्में ऐसी रह गईं हैं जिनका काम पूरा नहीं हो सका है और ये फिल्में उनके निधन के बाद रिलीज की जाएंगी. इसमें एक फिल्म इठा है जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. फिल्म में रणदीप हुड्डा और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. ये फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके बाद वे मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म शक्ति शालिनी में तांत्रिक के रोल में नजर आएंगे. इसमें अनीत पड्डा भी अहम रोल में होंगी. फिल्म की रिलीज डेट अभी नहीं आई है. वहीं वे द कन्फेशन ऑफ मैरी फिल्म का भी हिस्सा होंगे. ये फिल्में 2027 में रिलीज की जा सकती हैं. उनके जीते जी उनकी आखिरी फिल्म शाहिद कपूर की ओ रोमियो थी. वहीं उनकी आखिरी अभिनय प्रस्तुति प्राइम वीडियो पर आई सूबेदार फिल्म थी जिसमें वे स्पेशल कैमियो रोल में नजर आए थे.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More