Nana Patekar Death: नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद अभिनेता शेखर सुमन (Actor Shekhar Suman) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। शेखर ने बताया कि नाना पाटेकर को 7 अक्टूबर को उनके शो ‘शेखर टुनाइट’ (Nana Patekar Funeral) में शामिल होना था, लेकिन नाना ने कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए पोस्टपोन कर दिया था। शेखर ने अफसोस जताते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो उन्हें नाना से आखिरी बार मिलने और उन्हें गले लगाने का मौका मिल जाता।
डोंजे फार्महाउस पर होगी अंतिम विदाई
नाना पाटेकर (Nana Patekar Funeral) का पुणे के डोंजे गांव स्थित फार्महाउस से खास जुड़ाव था। इसी जगह पर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। नाना पाटेकर (Nana Patekar Funeral) की सामाजिक संस्था नाम फाउंडेशन से जुड़े लोगों और स्थानीय लोगों की ओर से अंतिम संस्कार स्थल पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उनके पार्थिव शरीर को पुणे पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
महाराष्ट्र सरकार ने किया राजकीय सम्मान का ऐलान
महाराष्ट्र सरकार ने नाना पाटेकर (Actor Nana Patekar Passes Away) को पूर्ण राजकीय सम्मान (Full State Honours) के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने इसकी जानकारी दी। यह फैसला मराठी रंगमंच के साथ-साथ हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर के योगदान को देखते हुए लिया गया है।
यह भी पढ़ें: CG Railway Jobs: रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती का मौका, RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती के आवेदन शुरू
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे फैंस और फिल्मी सितारे
नाना पाटेकर (Nana Patekar Funeral) के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुणे में अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। उनके पार्थिव शरीर के पहुंचने के बाद डोंजे फार्महाउस पर लोगों को अंतिम दर्शन का अवसर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: MP Old Age Pension Scheme:बुजुर्गों को कैसे मिलेगा लाभ? जानें Eligibility, Documents और आवेदन का तरीका
गोवा में हुआ पोस्टमार्टम, सुबह हुआ निधन
नाना पाटेकर (Nana Patekar Funeral Timing)के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बैम्बोलिम ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। (Nana Patekar Death)इससे पहले उन्हें गोवा स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें: NMMSS Scholarship 2026: इन छात्रों को हर साल मिलेंगे ₹12,000, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
पांच दशक से ज्यादा का शानदार फिल्मी सफर
नाना पाटेकर (Nana Patekar Movies) ने हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ रंगमंच में भी अपनी अलग पहचान बनाई। 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'अब तक छप्पन', 'वेलकम' और 'नटसम्राट' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री समेत कई सम्मान मिले। उनके निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें: Former Justice Statement: पूर्व जस्टिस रवींद्रन का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस शासन में भी हुआ था SIR, इसका मतलब यह नहीं कि चुनाव आयोग पर सरकार का नियंत्रण है