world-news

Nagpur Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चार वर्षीय मासूम समेत इतने लोगों की हुई मौत, एक घायल बच्चे का इलाज जारी | IBC24

October 4, 2026

HOT NOW

BREAKING NEWS

Home›Maharashtra›Couple and son killed in Nagpur Road Accident News

Nagpur Road Accident News: नागपुर जिले में एक कंटेनर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपति और चार साल के मासूम की मौत हो गई है।

Nagpur Road Accident News| Photo Credit: IBC24

Nagpur Road Accident News| Photo Credit: IBC24

karan nepali

Published: 04 Oct 2026 | 4:01 pmModified: 04 Oct 2026 | 4:04 pm

HIGHLIGHTS

  1. नागपुर जिले में एक कंटेनर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
  2. इस हादसे में दंपति और चार साल के मासूम की मौत हो गई है।
  3. पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Nagpur Road Accident News: नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक कंटेनर ट्रक द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारे जाने की घटना में दोपहिया सवार एक दंपति और उनके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात करीब 9:15 बजे हिंगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत वर्धा मार्ग पर गवासी मनापुर के पास हुआ।

कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?

पुलिस के अनुसार, दंपति अपने दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग सड़क पर गिर गए। (Nagpur Road Accident News) उन्होंने बताया कि हादसे में दंपति और उनके एक बेटे को गंभीर चोटें आईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल उनके दूसर बेटे (6) को इलाज के लिए तुरंत खपरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Nagpur Road Accident News: पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान योगेश नाइक (35), सुनीता योगेश नाइक और गुलशन उर्फ गोलू योगेश नाइक (4) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कंटेनर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Drishyam 3 Box Office Collection: ढाई घंटे की फिल्म... लेकिन जलवा ऐसा कि बॉक्स ऑफिस भी हैरान! तीसरे दिन बरसे नोट, सिर्फ 2 दिन में 138 करोड़ के पार 
  • KCC Loan Limit: किसान क्रेडिट कार्ड से कितने लाख मिलेंगे? किसी को 1 लाख तो किसी को 5 लाख रुपये तक, जानिए किस किसान को कितनी रकम! 
  • Akhilesh Yadav dissolved SP Executive Committee: अखिलेश यादव ने अचनाक भंग किया कार्यकारिणी, जिला और महानगर के सभी अध्‍यक्ष बर्खास्त, जानें हैरान कर देने वाली वजह

Join Our Whatsapp Group

हमसे जुड़ें

karan nepali

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Couple and son killed in Nagpur Road Accident News