world-news

Nag Panchami 2026: कालसर्प दोष से परेशान हैं? 5 मिनिट का ये उपाय दूर कर सकता है समस्याएं

August 17, 2026

Nag Panchami Upay: इस बार 17 अगस्त, सोमवार को नागपंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो कालसर्प दोष से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं।

Kalsarp Dosh Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में ग्रहों की स्थिति से कईं शुभ-अशुभ योग बनते हैं, कालसर्प भी इन योगों में से एक है। इसे अशुभ योग माना जाता है। जिसकी कुंडली में कालसर्प योग होता है, उसे अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कालसर्प दोष के प्रभाव को कम करने का सबसे आसान उपाय है सर्प सूक्त का पाठ। ये उपाय अगर नाग पंचमी पर किया जाए तो और भी शुभ रहता है। आगे जानें कैसे करें सर्प सूक्त का पाठ और इसके लाभ…

ये भी पढ़ें-
Nag Panchami Vrat Katha: नाग ने निभाया भाई का फर्ज, जानें क्यों शुरू हुई नाग पंचमी मनाने की परंपरा?

कैसे करें सर्प सूक्त का पाठ?

सर्प सूक्त पाठ (Sarpa Suktam Path)

ब्रह्मलोकेषु ये सर्पा शेषनाग परोगमा: । 1
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा
इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: वासुकि प्रमुखाद्य: ।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा
कद्रवेयश्च ये सर्पा: मातृभक्ति परायणा । 2
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: तक्षका प्रमुखाद्य ।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
सत्यलोकेषु ये सर्पा: वासुकिना च रक्षिता । 3
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
मलये चैव ये सर्पा: कर्कोटक प्रमुखाद्य ।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
पृथिव्यां चैव ये सर्पा: ये साकेत वासिता । 4
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
सर्वग्रामेषु ये सर्पा: वसंतिषु संच्छिता ।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
ग्रामे वा यदि वारण्ये ये सर्पप्रचरन्ति । 5
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
समुद्रतीरे ये सर्पाये सर्पा जंलवासिन: ।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
रसातलेषु ये सर्पा: अनन्तादि महाबला: । 6
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।