world-news

Mrs Chhattisgarh 2026: भोपाल की आकांक्षा शर्मा बनीं 'मिसेज छत्तीसगढ़ 2026', बिलासपुर में आयोजित प्रतियोगिता में जीता खिताब

July 24, 2026

Mrs Chhattisgarh 2026: भोपाल की रहने वालीं आकांक्षा शर्मा ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित 'मिस, मिसेज एवं किड्स टैलेंट प्रतियोगिता' में 'मिसेज छत्तीसगढ़ 2026' का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता का आयोजन एवरग्रीन लेडी पत्रिका की ओर से किया गया था। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से करीब 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आकांक्षा ने मिसेज वर्ग में भाग लेते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और विजेता बनीं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अलर्ट: 22 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 किमी रफ्तार से तेज हवा का खतरा, अगले 7 दिन तक बारिश जारी रहने के आसार

80 प्रतिभागियों के बीच बनाया स्थान

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व और मंच पर प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया गया। आकांक्षा शर्मा ने सभी चरणों में आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी। उनके प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायक मंडल ने उन्हें 'मिसेज छत्तीसगढ़ 2026' का खिताब प्रदान किया।

नौकरी और परिवार के साथ पूरी की तैयारी

आकांक्षा शर्मा भोपाल स्थित रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। वह नौकरी के साथ अपने परिवार और एक मां की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारी जारी रखी। उनका कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और लगातार मेहनत की जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा: EBIX मालिक विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, हरिशंकर टिबरेवाल से संपर्क और मनी लॉन्ड्रिंग के मिले सुराग

पहले भी जीत चुकी हैं एक बड़ा खिताब

आकांक्षा शर्मा इससे पहले 'मिसेज इंटेलिजेंट सेंट्रल इंडिया' का खिताब भी जीत चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह नई उपलब्धि उन्हें आगे भी बेहतर करने और नई चुनौतियों के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत केस: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को विशेष अदालत सुनाएगी निर्णय

महिलाओं और बच्चों को मंच देने का उद्देश्य

आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी क्षमता को पहचानने का मंच मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: Bhopal Power Cut: भोपाल के 50 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती, दानिश हिल्स, बैरसिया रोड और निशातपुरा सहित अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित