education

MPSC ने टाली 3 अक्टूबर की मुख्य परीक्षा, नए पैटर्न और सुरक्षा पर विवाद के बाद लिया फैसला

September 29, 2026

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 को टाल दिया है. प्रतियोगी छात्र, उनके माता-पिता और छात्र संगठन काफी समय से इस परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे. इस मांग को लेकर उन्होंने आयोग को कई आवेदन भी भेजे थे. परीक्षा की नई तारीख क्या होगी, इसके बारे में अभी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.

MPSC की ये परीक्षा 3 अक्टूबर से अलग-अलग तारीखों पर होने वाली थी. इसे UPSC की तरह लिखित (डिस्क्रिप्टिव) पैटर्न पर कराने का फैसला लिया गया था. MPSC परीक्षा सिस्टम में बदलावों को लेकर विवाद चल रहा है. सरकार द्वारा बनाई गई ‘वी. राधा समिति’ इस पूरे सिस्टम और परीक्षा से जुड़े मुद्दों की जांच कर रही है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपने वाली है. इसी वजह से परीक्षा को आगे बढ़ा दिया गया है.

क्या की गई थी मांग?

हाल की रिपोर्ट्स में पेपर-लीक मामलों के बाद क्वेश्चन पेपर की सुरक्षा को लेकर भी उम्मीदवारों की चिंताओं पर भी नजर रखी गई है. कुछ उम्मीदवारों ने मांग की थी कि प्रश्न पत्र नए सिरे से तैयार किए जाएं और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी चिंताओं का समाधान होने के बाद ही परीक्षा आयोजित की जाए.

ससे पहले MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर लीक होने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे. इसमें उम्मीदवारों और राजनीतिक समूहों ने MPSC के चेयरमैन विवेक भीमन्वार और कमीशन के सेक्रेटरी के इस्तीफ़े की मांग की थी. उम्मीदवारों ने परीक्षा आयोजित करने में प्रक्रियात्मक खामियों का आरोप भी लगाया था. हालांकि, भीमन्वार ने इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए कहा था कि ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर लीक उनके पद संभालने से पहले हुआ था.

दिपके ने उठाई थी इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने MPSC परीक्षा में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमन्वार के इस्तीफे की मांग की थी. 20 सितंबर को छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दिपके ने परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों से मुलाकात की और उनसे अपनी समस्याओं पर खुलकर आवाज उठाने को कहा. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button