MP Teacher Bharti: मध्यप्रदेशमें करीब 48 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती (MP Teacher Bharti) हो सकती है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के बाद लगभग 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के प्रमोशन होंगे। यह सब साल के अंत तक क्लीयर हो जाएगा। वहीं प्रदेश में 10 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। इसके अलावा मार्च 2027 तक करीब 8 हजार शिक्षक रिटायर होंगे। इस हिसाब से अगले साल शिक्षकों की बपर भर्ती की संभावना है। (MP Teacher Recruitment)
2028 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होना है, सो, सरकार भी इन खाली पदों पर शिक्षकों की भर्ती कर श्रेय लेने चाहेगी।
स्कूल शिक्षा विभाग में होना हैं प्रमोशन (MP Teacher Bharti)
जानकारी के अनुसार सरकार ने 30 जुलाई से सभी विभागों में प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू की थी। करीब एक लाख प्रमोशन भी किए जा चुके हैं, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक संवर्ग के प्रमोशन अभी बाकी हैं।
हालांकि, इस विभाग में लिपिक संवर्ग और उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों के प्रमोशन किए जा चुके हैं।
दिसंबर में TET के बाद होंगे प्रमोशन (MP Teacher Bharti)
प्रदेश में शिक्षकों के प्रमोशन को TET से जोड़ा गया है। जो शिक्षक टीईटी पास कर लेंगे, उन्हें प्रमोशन का लाभ मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत दिसंबर 2028 तक छह बार TET कराई जानी है। पहली बार परीक्षा दिसंबर में माध्यमिक शिक्षा मंडल के जरिए कराई जानी है।
सूत्र बताते हैं, रिजल्ट आने के बाद विभाग प्रमोशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। विभाग ने प्रमोशन के लिए शिक्षकों की सूची पहले से ही तैयार कर ली है।
18 हजार पद मार्च 2027 तक होंगे खाली !
जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों के करीब 10 हजार पद खाली हैं। मार्च 2027 तक करीब 8 हजार शिक्षक रिटायर होंने हैं। इस तरह रिक्त पदों की संख्या करीब 18 हजार हो जाएगी।
इसके अलावा 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के प्रमोशन होने पर उनके वर्तमान पद भी खाली होंगे। इस तरह कुल 48 हजार पदों पर नए शिक्षकों की भर्ती की जा सकती है।
प्रमोशन के बाद युवाओं के लिए खुलेंगे नए पद (MP Teacher Bharti)
सूत्र बताते हैं, शिक्षकों के प्रमोशन से खाली होने वाले पदों पर नई भर्ती की जाएगी। यानी एक तरफ मौजूदा शिक्षकों का प्रमोशन होगा, वहीं दूसरी तरफ उनके पुराने पदों पर नए कैंडिडेट्स को टीचर बनने का मौका मिलेगा। हालांकि
रिक्त पदों की वर्ग बार (वर्ग-1, वर्ग-2 और वर्ग-3) स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
कब निकलेगी शिक्षकों की भर्ती (MP Teacher Bharti)
विभाग की मौजूदा तैयारी के अनुसार, शिक्षकों की नई भर्ती का विज्ञापन मार्च 2028 के बाद जारी किया जा सकता है। इसके बाद परीक्षा, रिजल्ट और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी। इसलिए 2026 में शिक्षकों की नई भर्ती का विज्ञापन आने की संभावना बहुत कम है।
शिक्षक संगठन कर रहे जल्द प्रमोशन की मांग (MP Teacher Bharti)
शिक्षक संगठन, खास तौर से मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा TET का विरोध कर रहा है और शिक्षकों के प्रमोशन जल्द करने की मांग कर रह है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ हुई चर्चाओं में भी इस विषय पर हर बार चर्चा हुई।
उधर, अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने 27 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन में भी बिना टीईटी के प्रमोशन की मांग को शामिल किया है।
ये खबर भी पढ़ें: Indore RSS Meeting: संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में, 3 दिन 46 प्रांतों के पदाधिकारी जुटेंगे, भागवत-होसबाले भी आएंगे