दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करना इतना भी आसान नहीं है, जितना की आप सोच रहे हैं. यहां स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस बताया गया है, जिसे पढ़कर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
X

दिल्ली लक्ष्मी योजना में अप्लाई का पूरा प्रॉसेस. (Photo: AI Generated)
दिल्ली लक्ष्मी योजना का पोर्टल लाइव होते ही रजिस्ट्रेशन शनिवार को शुरू हो गया. CM रेखा गुप्ता ने शनिवार को गीता कालोनी स्थित डीएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल को लॉन्च किया. लाइव होने के 12 घंटे के अंदर 33 हजार लोगों ने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करा लिया है.
यह योजना महिलाओं को आर्थिक तौर सशक्त बनाने के उद्देश्य से पेश की गई है, जिसके तहत कुल 17 लाख लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा. लेकिन इस योजना का लाभ सभी को नहीं मिलेगा, क्योंकि इसके तहत कुछ शर्तों को पूरा करना ही होगा.
सबसे पहले 6 तरह के डॉक्यूमेंट तो होने ही चाहिए. रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भी इतना आसान नहीं है, आपको अपने क्षेत्र के सांसद या विधायक से मंजूरी भी लेनी होगी. तब जाकर इस योजना के तहत आपको 2500 रुपये मिल सकते हैं. वहीं 2500 रुपये कैश नहीं दिए जाएंगे. इसमें भी एक तरह का पेच है.
सम्बंधित ख़बरें
कुल मिलाकर आपको इस योजना के तहत 2500 रुपये हर महीने पाने के लिए सभी प्रॉसेस और सभी पात्रता को पूरा करना होगा. किसी भी तरह की असावधानी, आपको इस योजना के लाभ से वंचित कर सकती है. आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि कब-कब आपको क्या-क्या करना होगा...
दो तरह से मिलेंगे 2500 रुपये
पहले विकल्प के तहत हर महीने लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में 1500 रुपये की RD/FD की जाएगी. बाकी एक हजार रुपये बैंक के डिजिटल वॉलेट में भेजा जाएगा. दूसरे विकल्प में लाभार्थी पूरे 2500 रुपये की आरडी या एफडी करा सकती हैं. इसका मतलब है कि आप इन 2500 रुपये को डायरेक्ट तौर पर नहीं निकाल सकते हैं, बल्कि आपको निवेश करना ही होगा.
कौन उठा सकता है लाभ?
- 21 से 60 साल की उम्र वाली महिलाओं को इस योजना के तहत 2500 रुपये महीना दिया जाएगा.
- फैमिली कम से कम 10 साल से दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए.
- फैमिली की कुल सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
- एक फैमिली में सिर्फ एक ही सीनियर सिटीजन महिला को इसका लाभ दिया जाएगा.
- अगर किसी परिवार में तीन से अधिक बच्चे हैं तो महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
- जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है, वे भी योजना के दायरे से बाहर रहेंगे.
- अगर किसी परिवार की सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक है, तो भी इसका लाभ नहीं मिलेगा.
- अगर परिवार का कोई सदस्य जीएसटी का भुगतान करता है या सरकारी कर्मचारी है, तो ऐसी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
ये 6 तरह के डॉक्यूमेंट अनिवार्य
- आधार कार्ड
- बैंक डिटेल
- फोटो और हस्ताक्षर
- क्षेत्र के विधायक या सांसद का समर्थन पत्र
- 10 साल से दिल्ली का निवासी साबित करने के लिए आपको वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली/गैस कनेक्शन बिल या रसीद में से कोई एक होना चाहिए.
- 21 से 60 साल के बीच उम्र साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, लास्ट बार या पिछली बार स्कूल छोड़ने के बाद का सर्टिफिकेट, क्लास 10वीं का प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी में से कोई एक देना होगा.
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं.
- अब पोर्टल पर दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद फिर इसे लॉग इन करें.
- अब नए विंडो पर पर्सनल डिटेल, आधार डिटेल और अन्य डिटेल सावधानी पूर्वक भरें.
- इसके बाद, फैमिली के सभी आवश्यक सदस्यों की डिटेल सही-सही भरें.
- अब अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बैंक खाता की डिटेल फाइल करें.
- इसके बाद, डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद इसको डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.
- फिर अपने क्षेत्र के MLA या MP के साइन इसी लेटर पर लेकर आएं.
- अब साइन किया गया लेटर फिर से इसी वेबसाइट पर अपलोड कर दें.
- आखिरी में फ्यूचर के लिए रसीद जरूर डाउनलोड करके सेव रख लें.
- इसी पोर्टल पर जाकर आप अपने एप्लीकेशन का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं.
---- समाप्त ----
