MP में कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹194 तक सस्ता: भोपाल में ₹2743 और इंदौर में ₹2846 में मिलेगा; खाने के रेट में कमी की उम्मीद - Bhopal News
August 1, 2026
भोपाल1 घंटे पहले
कॉपी लिंक
देशभर में शनिवार से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए हैं। मध्य प्रदेश में इसकी कीमत 190 से 194 रुपए तक कम हुई है। भोपाल में अब कमर्शियल सिलेंडर 2743 रुपए में मिलेगा। कीमतों में कमी से होटल, रेस्टॉरेंट और कैटरिंग कारोबार को राहत मिलने की उम्मीद है।
होटल और रेस्टॉरेंट संचालकों का कहना है कि कुछ महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से संचालन लागत बढ़ गई थी। इसकी वजह से कई जगह खाने और कैटरिंग सेवाओं की कीमतें भी 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ाई गई थीं। अब सिलेंडर सस्ता होने से आने वाले समय में ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है।
तीन महीने पहले तेजी आई थी
व्यापारियों के अनुसार, ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में तेज बढ़ोतरी हुई थी। कई शहरों में इसकी कीमत 3300 रुपए से अधिक पहुंच गई थी। युद्ध से पहले 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत करीब 1800 से 2000 रुपए के बीच थी।
रीवा में सबसे महंगा, शाजापुर में सबसे सस्ता
नए रेट के अनुसार रीवा में कमर्शियल सिलेंडर 2991.50 रुपए का हो गया है। सिंगरौली और नरसिंहपुर में इसकी कीमत 2989.50 रुपए, जबकि सतना में 2989 रुपए है। वहीं, शाजापुर में प्रदेश का सबसे सस्ता कमर्शियल सिलेंडर 2749.50 रुपए में मिलेगा।
कैटरिंग कारोबार पर पड़ा था असर
कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि गैस महंगी होने से आयोजन की लागत में बढ़ोतरी हुई थी। उनके मुताबिक, 500 लोगों के करीब 5 लाख रुपए के भोजन आयोजन की लागत 45 से 50 हजार रुपए तक बढ़ गई थी। इसी वजह से कई कैटरर्स ने प्रति प्लेट कीमतें बढ़ाई थीं।
------------------------
यह खबर भी पढ़ें
गैस कंपनियां उपभोक्ताओं को भेज रही मैसेज:16 तक ई-केवाईसी करा लें... नहीं तो घरेलू सिलेंडर बंद
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए चिंता की खबर है। 16 अगस्त तक आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजना शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
.
खबरें और भी हैं...
'तुम्हारे प्रेम में ब्रह्मचर्य तोड़ा, बताओ फायदा किसका': सीधी के कथावाचक पर रेप का आरोप; बिहार में केस दर्ज, पीड़िता ने खोले कई राज
1:26
कॉपी लिंक
शेयर
‘25 हजार कर दो, बाकी स्टाफ के लिए करा देना’: आबकारी विभाग के 4 ऑडियो; ठेकेदार का आरोप- स्टॉक के लिए हर महीने मांगी जाती है रिश्वत
1:16
कॉपी लिंक
शेयर
ऊंट से टकराकर पलटी सेना की SUV, मेजर की मौत: इंदौर लाया जा रहा पार्थिव शरीर, कल अंतिम संस्कार; एक महीने पहले हुई शादी
0:35
कॉपी लिंक
शेयर
4 दिन की बेटी को नीले ड्रम में डुबोकर मार-डाला: मां ने पानी के अंदर तड़पाया, शव गोद में लेकर बैठी; दूसरी बेटी होने से नाराज थी