MP IPS Transfers: मध्यप्रदेश में खेल दिवस ( Sports Day) यानी 29 अगस्त के दिन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल संचालक (Sports Director) को ही बदल दिया। आईपीएसअधिकारी और खेल संचालक अंशुमन यादव की जगह आज एडीजी चंचल शेखर (ADG Chanchal Shekhar) को नया खेल संचालक बनाया गया है। वहीं अंशुमन यादव ( Anshuman Singh) को एडीजी इंटेलिटेंस-साइबर की जिम्मेदारी दी गई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/29/mp-ips-transfers-2026-08-29-14-35-34.jpeg)
मप्र गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक, सीनियर IPS अधिकारी अंशुमन यादव को नया एडीजी इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) बनाया गया है। वहीं, विशेष सशस्त्र बल (SAF) के एडीजी चंचल शेखर को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
ADG इंटेलिजेंस ए साईं मनोहर 31 अगस्त को रिटायरमेंट
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के वर्तमान एडीजी इंटेलिजेंस ए साईं मनोहर (1995 बैच) 31 अगस्त 2026 को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट से ठीक दो दिन पहले सरकार ने यह आदेश जारी कर इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी अंशुमन यादव को सौंपी है।
1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव, अब तक खेल संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें वहां से वापस बुलाकर अब एडीजी गुप्तवार्ता (इंटेलिजेंस) जैसी बेहद संवेदनशील और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें एडीजी सायबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
ADG चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान
इधर, खेल विभाग के डायरेक्टर पद से अंशुमन यादव की विदाई के बाद इस पद की जिम्मेदारी 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को सौंपी गई है। चंचल शेखर वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), वि.स.बल (विशेष सशस्त्र बल/SAF) के पद पर कार्यरत थे। अब उनकी सेवाएं गृह विभाग से खेल विभाग को सौंपी गई हैं और उन्हें नया खेल संचालक बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें:Bhopal Manit: भोपाल मैनिट का असिस्टेंट प्रोफेसर छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार, बंदूक दिखाकर धमकाने का भी केस
स्पेशल डीजी अनिल कुमार को 'अजाक' का जिम्मा: 1993 बैच के सीनियर IPS अधिकारी अनिल कुमार, वर्तमान में विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजी) महिला सुरक्षा के पद पर हैं, उन्हें वर्तमान कार्य के साथ स्पेशल डीजी अजाक (अनुसूचित जाति कल्याण), पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसी तरह एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा को 'SAF' का प्रभार: 1997 बैच के IPS अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा (ADG नारकोटिक्स और एडीजी एसटीएफ) को अब चंचल शेखर के स्थान पर एडीजी वि.स.बल (विशेष सशस्त्र बल/SAF) और SISF का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें:MP Rain Alert: रीवा, शहडोल बालाघाट समेत 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना, भोपाल में रिमझिम के आसार
.