MP Cabinet Decisions: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) स्थित मंत्रालय में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक (MP Cabinet Meeting) का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप (Chetanya Kashyap) ने मध्यप्रदेश कैबिनेट (MP Cabinet) में लिए गए फैसलों की की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्रों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Sports Complex) बनाए जाएंगे।
मंत्री चेतन्य कश्यमप ने बताया कि जहां 10 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन मिलेगी, उन विधानसभा क्षेत्रों में 7 करोड़ की लागत से इनडोर-आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Indoor-Outdoor Complex) का निर्माण करेंगे।
मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (CM Sports Complex) के नाम से यहां इनडोर-आउटडोर स्टेडियम का 907 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों (MP Assembly) में से 140 विधानसभा क्षेत्रों में खेल की सुविधाएं नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि स्टेडियम के बीच हेलीपेड (Helipad) भी बनाया जाएगा, ताकि मरीजों को एयर एम्बुलेंस सेवा (Air Ambulance Service) से एयर लिफ्ट किया जा सकेगा।
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' गायन के साथ आज मंत्रालय में कैबिनेट बैठक प्रारंभ हुई।#CabinetMPpic.twitter.com/7mLGAm7p0M
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 22, 2026
मंत्री कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना (CMATS) के तहत 25 सितंबर से मध्यप्रदेश में 350 बसों का संचालन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) हरी झंडी दिखाएंगे।
उन्होंने बताया कि मार्च 2027 तक एग्रीमेंट (Agreement) पर निजी ऑपरेटरों (Private Bus Operators) की बसें चलाएंगे। इलेक्ट्रिॉनिक बसों (Electric buses) को प्राथमिकता रहेगी। 2030 तक 14 हजार से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा।
2800 मेगावॉट थर्मल पावर पर्चेस करेगी सरकार
राष्ट्रीय स्तर की एक एजेंसी ने 1900 मेगावॉट की कमी का आकलन किया है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 2037 की मांग को देखते हुए 1800 मेगावॉट और पुराना 900 मेगावॉट, इस तरह 2800 मेगावॉट के थर्मल पावर पर्चेस का निर्णय लिया है।
सिंगरौली-रतलाम की हवाई पट्टी को बनाएंगे हवाई अड्डा
इंदौर दंत चिकित्सक कॉलेज (Indore Dental College) में 63 की जगह 100 सीटें, पीजी (PG) की 35 से 44 की जाएगी। सिंगरौली (Singrauli) और रतलाम (Ratlam) औद्योगिक क्षेत्र में हवाई पट्टी (Airstrip) को हवाई अड्डा (Airport) बनाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। विभिन्न योजनाओं के लिए 9061 करोड़ के कार्यों की निरंतरता की मंजूर की है।
यह भी पढ़ें: MP Pensioners Arrears Stay: एमपी में पेंशनर्स के एरियर भुगतान पर फिलहाल ब्रेक! कोर्ट से स्थगन लेने की तैयारी में सरकार