world-news

MP Anukampa Niyukti: एमपी में अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले भी दे सकेंगे भर्ती परीक्षा! CM मोहन यादव ने 954 लोगों को दिए नियुक्ति पत्र

October 21, 2026

MP Anukampa Niyukti 2026: मध्यप्रदेश  (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने 21 अक्टूबर को भोपाल (Bhopal) के रवींद्र भवन में आयोजित अनुकंपा नियुक्ति पत्र (MP Anukampa Niyukti) वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में अब तक 85 हजार से अधिक सरकारी पदों पर युवाओं को रोजगार (Employment) दिया गया है। इनमें 15 हजार पद स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित हैं। 

जल्द ही 20 हजार पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले कर्मचारी भी भविष्य की सरकारी भर्तियों (Govt Bharti) में हिस्सा ले सकेंगे।

MP के 954 परिवारों के पात्र सदस्यों को नियुक्ति

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 954 पात्र लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि नियुक्ति प्राप्त करने वालों में 661 सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3), 31 प्राथमिक शिक्षक (Primary teachers) और 262 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Class IV) शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि परिवार के कमाऊ सदस्य का निधन होने पर आर्थिक संकट गहरा जाता है। ऐसे समय में प्रभावित परिवारों को सहायता देना सरकार की प्राथमिकता है।

हमारी सरकार ने विभिन्न विभागों में 85 हजार से अधिक नियुक्तियां की हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में भी 20 हजार नई नियुक्तियों की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी : CM@DrMohanYadav51@schooledump#CMMadhyaPradesh#Bhopalpic.twitter.com/WBRSOynj8M

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 21, 2026

प्रदेश में बनेंगे 400 नए स्कूल भवन, 200 सांदीपनि

मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग (MPSED) के अंतर्गत 200 नए स्कूल भवन और जनजातीय कार्य विभाग (Tribal Department) के तहत 200 सांदीपनि विद्यालय (Sandipani School) भवन बनाने की घोषणा की। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 369 विद्यालय भवनों का निर्माण और लोकार्पण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: MP TET Exam 2026: एमपी में TET एग्जाम डेट फिर बदली, अब दिसंबर में कराने की तैयारी, जानें क्यों आगे बढ़ी परीक्षा की तारीख

साल के अंत तक बाकी 350 अनुकंपा नियुक्तियां 

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग का बजट बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। सरकार ने 1.35 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को लैपटॉप (Laptop) प्रदान किए हैं। 

वहीं, एक लाख से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले तीन महीनों में 1,500 से अधिक पेंशन प्रकरणों का निराकरण हुआ है। 

बाकी 350 अनुकंपा नियुक्तियां वर्ष के अंत तक करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें:MP Electricity Connection: नए बिजली कनेक्शन के लिए टेस्ट रिपोर्ट जरूरी नहीं, MP सरकार ने बदले नियम, ऊर्जा मंत्री का बड़ा ऐलान, जानें नई प्रोसेस

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें-https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk