world-news

MP में त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, भोपाल, गुना और बीना से गोरखपुर तक अतिरिक्त स्टॉपेज, जानें पूरी लिस्ट

September 21, 2026

MP Festival Special Trains: दुर्गा पूजा Durga Puja, दीपावली Diwali, छठ Chhath और पितृपक्ष Pitru Paksha के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें Festival Special Trains चलाने का फैसला किया है। 

मध्यप्रदेश Madhya Pradesh से गुजरने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में अजमेर-रांची, जोधपुर-चेन्नई, रानी कमलापति-गया, पुणे-गोरखपुर और मुंबई-गोरखपुर समेत कई प्रमुख रूट शामिल हैं। 

इन ट्रेनों के जरिए मध्यप्रदेश के यात्रियों को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिण भारत के शहरों तक अतिरिक्त रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

अजमेर-रांची और जोधपुर-चेन्नई स्पेशल

ट्रेन नंबर 09619/09620 अजमेर-रांची पूजा स्पेशल दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे लगाएगी। अजमेर से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और रांची से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार इसका संचालन होगा। 

MP में गुना, सागर, दमोह, कटनी और सिंगरौली समेत कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

ट्रेन नंबर 04815/04816 जोधपुर-चेन्नई बीच पूजा स्पेशल भी 9-9 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन गुना, बीना, भोपाल और इटारसी होते हुए चेन्नई पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: MP Forest Guard Recruitment: एमपी वनरक्षक भर्ती के कैंडिडेट्स के फिजिकल टेस्ट की तारीख तय, 23 अक्टूबर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

पितृपक्ष और त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें

रानी कमलापति-गया स्पेशल (01661/01662) 27 सितंबर, 2 और 7 अक्टूबर को चलेगी। गया से वापसी 30 सितंबर, 5 और 10 अक्टूबर को होगी। यह ट्रेन पितृपक्ष में गया जाने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी होगी।

इसके अलावा पुणे-गोरखपुर स्पेशल (01415/01416), मुंबई सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल (01079/01080), रानी कमलापति-रीवा पूजा स्पेशल (02191/02192) और रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल (01710/01709) भी घोषित की गई हैं।

सुल्तानपुर-मुंबई (04212/04211) और वाराणसी-मुंबई (04226/04225) फेस्टिवल स्पेशल भी अक्टूबर-नवंबर में चलेंगी। इन ट्रेनों से भोपाल, बीना, इटारसी, खंडवा, गुना, सागर और अन्य MP स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

यह भी पढ़ें:Bhopal GST Raid: भोपाल में गुटखा फैक्टरी पर छापा, 30 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा