world-news

MP Weather Update: एमपी के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 22 शहरों में दिन और रात का पारा बढ़ा, भोपाल, ग्वालियर-चंबल, जबलपुर में बूंदाबांदी के आसार

August 20, 2026

MP Weather 20 August 2026: मध्यप्रदेश के चुनिंदा इलाकों में सिस्टम एक्टिव है। जबकि बाकी हिस्सों में दिन और रात का पारा बढ़ गया है।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के आठ जिलों में दिन के तापमान में 0.2 से 2.3 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। जबकि 14 जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 0.4 से 2.4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। यह स्थिति उन जिलों में है, जहां फिलहाल बारिश थमी हुई है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, भोपाल, सागर, रीवा, जबलपुर संभागों में निम्न से मध्यम दर्जे के बादल और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। जबकि बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।

रीवा जिले में 187.4 मिलीमीटर बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के रीवा जिले में 187.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में इस सीजन अब तक वास्तविक 23.58 इंच बारिश हो चुकी है।

1 जून से 19 अगस्त तक के आंकड़ों पर नजर घुमाएंगे तो प्रदेश में औसत से 11% कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। पूर्वी एमपी में औसत से 11% और पश्चिमी एमपी औसत से 12% कम बारिश दर्ज की गई है।

एमपी में इन जिलों में अधिकतम तापमान 

जिला (शहर) तापमान
शिवपुरी33.0
ग्वालियर31.0
खजुराहो, सीधी 30.4
खंडवा, गुना 30.1
उज्जैन, खरगोन 30.0

एमपी में इन जिलों में न्यूनतम तापमान

जिला (शहर)तापमान
खरगोन 19.0
पचमढ़ी 19.2
खंडवा 19.4
धार 20.8
बैतूल 21.5

एमपी में प्रमुख शहरों का तापमान

जिला (शहर) अधिकतम तापमान
भोपाल 28.4
इंदौर 27.6
उज्जैन 30.0
ग्वालियर 31.0
नर्मदापुरम 29.6
जबलपुर 26.7
रीवा28.2
सागर25.6

जानें एमपी में पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

20 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 21 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, दतिया, भिंड, रीवा, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, निवाड़ी और मैहर जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, मंडला और पांढुर्णा जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

20 Aug 2026 MP Map

21 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 22 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सीधी, सिवनी, पन्ना, दमोह और सागर जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

21 Aug 2026 MP Map

22 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 23 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- रायसेन, नर्मदापुरम, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और मैहर जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

22 Aug 2026 MP Map

23 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 24 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर और पांढुर्णा जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

23 Aug 2026 MP Map

24 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 25 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- नर्मदापुरम, सिंगरौली, शहडोल, छिंदवाड़ा और बालाघाट जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

24 Aug 2026 MP Map