टीवी मसाला
- Authored by: राहुल शर्मा
- Updated Aug 12, 2026, 03:27 PM IST
टीवी इंडस्ट्री की सुपरस्टार मौनी रॉय को लेकर बीते दिनों से ये बातें हो रही हैं कि वो अर्जुन बिजलानी को डेट कर रही हैं। अर्जुन ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए इसे एक साजिश का हिस्सा बताया है।
![]()
"उसे बदनाम करने की साजिश...", Mouni Roy संग अफेयर की खबरों पर Arjun Bijlani ने दिया जवाब
टीवी अदाकारा मौनी रॉय को लेकर बीते लम्बे समय से ये खबरें चल रही हैं कि वो अपने दोस्त अर्जुन बिजलानी को डेट कर रही हैं। पति से अलग होते ही मौनी रॉय के बारे में उड़ने वाली ये खबरें लोगों को हैरान लग रही हैं और सभी अदाकारा को शक भरी निगाहों से देख रहे हैं। इन खबरों के बीच में मौनी रॉय के दोस्त अर्जुन बिजलानी ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी दोस्त का सपोर्ट किया है। अर्जुन बिजलानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि इंटरनेट पर जो खबरें वायरल हो रही हैं बेबुनियाद हैं और कोई उनकी दोस्त मौनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: "क्या हमारी जिंदगी पति-बच्चे ही हैं...?", Sunita Ahuja ने उजड़ती पारिवारिक जिंदगी के बीच दिया बेबाक बयान
Arjun Bijlani ने उठाई Mouni Roy के लिए आवाज
हमारी सहयोगी साइट टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कहा है, "लोगों ने 7-8 लोगों को डिनर पर जाते हुए देखा। ऐसा नहीं है कि हम सभी दोस्त यूं एक साथ खाना खाने के लिए पहली दफा गए हैं। हम 50 बार ऐसे खाना खाने के लिए जा चुके हैं। मौनी और मैं अकेले भी खाना खाने के लिए जाते रहते हैं और चिल करते हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पकड़ता है कि लोग हमारे बारे में क्या लिखते हैं। ईमानदारी से बोलूं तो मैं कभी-कभी खबरें पढ़ने के बाद शांत हो जाता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि साजिश के तहत मौनी को बदनाम किया जा रहा है और मुझे ये समझ नहीं आता है कि ऐसा कौन कर रहा है?" टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस देंगे घरवालों को दो-दो चांस, जीवनदान पाकर मचाएंगे सलमान खान के शो में बवाल
अर्जुन बिजलानी ने मौनी रॉय की जिंदगी में मचे बवाल पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है, "वो इस वक्त काफी परेशानियों से गुजर रही है। उसकी निजी जिंदगी में कितना कुछ चल रहा है। यहां तक कि उसकी सेक्शुअलिटी पर भी लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। उसके शराब पीने तक पर लोग बातें कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि कौन पार्टियां नहीं करता है? ये बहुत ही नॉर्मल बात है। हम दोनों ने साथ में काफी काम किया है और हम अच्छे दोस्त हैं।"
![]()
राहुल शर्माauthor
राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article