world-news

Mirzapur The Movie X Review: 'मास एंटरटेनमेंट... भौकाल!' पंकज त्रिपाठी, मुन्ना भईया की फिल्म को दर्शकों से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स - Haribhoomi

September 4, 2026

'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को लेकर दर्शकों का शुरुआती रिस्पॉन्स शानदार है। सोशल मीडिया पर फैंस पंकज त्रिपाठी, अली फजल स्टारर फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

mirzapur the movie review

'मिर्जापुर द मूवी' X रिव्यू

  • Published: 04 Sep 2026, 01:28 PM IST
  • Last Updated: 04 Sep 2026, 01:28 PM IST

Mirzapur The Movie X Review: लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए आखिरकार वह दिन आ गया है। 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन लगातार शेयर कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदू स्टारर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव नजर आ रही हैं।

फिल्म में मिर्जापुर की पुरानी दुनिया, दमदार किरदार और भरपूर एक्शन को बड़े पर्दे के अंदाज में पेश किया गया है। शुरुआती रिएक्शंस में कई दर्शक इसे ‘पीक मास एंटरटेनमेंट’ और ‘जबरदस्त भौकाल’ बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिव्यू
फिल्म देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्म को शानदार एंटरटेनर बताते हुए इसे 4 स्टार दिए। यूजर ने फिल्म को एक ऐसे एंटरटेनर के तौर पर बताया गया, जो बड़े पर्दे पर जमकर मनोरंजन करती है।

#MirzapurTheMovie: WINNER.
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐
PEAK MASS ENTERTAINER... The iconic web series gets a big-screen upgrade – and the result is a roaring, ruthless, razor-sharp entertainer that works big time... SURE-SHOT HIT. #MirzapurTheMovieReview #Mirzapur

— filmyview143 (@RahulSaroy80949) September 4, 2026

एक अन्य दर्शक ने फिल्म के बड़े स्क्रीन ट्रीटमेंट की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि मिर्जापुर की कहानी और दुनिया को इस बार ज्यादा भव्य अंदाज में पेश किया गया है। खास तौर पर कालीन भईया और मुन्ना भईया के किरदारों को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आए। 

KADAK 1st Half.. Started a little slow, but it kept getting better and better as it went on. The build-up towards the interval was damn good. 2nd half lag raha banger hone vala hai ! #MirzapurTheMovie pic.twitter.com/JFa3f2hF9L

— dk (@thefilmyyguyy) September 4, 2026

#MirzapurTheMovie Is A Well-Made Crime Thriller That Blends THRILL,EMOTION,ACTION And DRAMA Effectively. #Mirzapur 🥶🥶

The Biggest Strength Of The Series Was Always Its CHARACTERS And Their Layered Writing And Thankfully That Strength Carries Over To The Film As Well. The… pic.twitter.com/KjfQaCbczt

— Mr Jaat (@Mrjaat0007) September 4, 2026
— Pulkit (@am_pulkit) September 4, 2026

पंकज त्रिपाठी और स्टारकास्ट ने फिर जमाया रंग
मिर्जापुर फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भईया के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अली फज गुड्डू पंडित और दिव्येंदू मुन्ना भईया के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म में रसिका दुग्गल, रवि किशन, जितेंद्र कुमार और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। रिलीज से पहले ही ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी।