
मिर्जापुर द मूवी ने कितने कमाए?
Mirzapur The Movie Box Office Day 20: मिर्जापुर द मूवी ने काफी अच्छा कलेक्शन किया है और इस फिल्म ने अपनी कमाई से समा बांध दिया है. ये भारतीय सिनेमा की 2026 की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह बना चुकी है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. मिर्जापुर द मूवी ने अपना बजट निकाल लिया है और इसका कलेक्शन सर्पलस में है. लेकिन फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है.
अब ये फिल्म एक दिन में 2 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर पा रही है. ये फिल्म के लिए आने वाले कलेक्शन के लिहाज से अच्छे संकेत नहीं हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने इन 20 दिनों में कितनी कमाई कर ली है.
20 दिन में मिर्जापुर द मूवी ने कितने कमाए?
20 दिनों में मिर्जापुर द मूवी ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 20वें दिन 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया है. फिल्म की ये कमाई ठीक-ठाक ही मानी जाएगी. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने रिलीज के 20 दिनों में नेट कलेक्शन के लिहाज से 221.65 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 263.84 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी हॉफ सेंचुरी लगा दी है और 58.75 करोड़ कमा लिए हैं. ऐसे में अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 322.59 करोड़ रुपये का हो चुका है.
ये भी पढ़ें- Box Office पर Hanuman Ansh की लंबी छलांग, पेड्डी-टॉक्सिक का खेल किया तमाम, बनी 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
क्या 400 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी मिर्जापुर द मूवी?
मिर्जापुर द मूवी से ज्यादा उम्मीद लगाना ठीक नहीं होगा. क्योंकि फिल्म अब हर दिन की कमाई के मामले में 2 करोड़ से भी नीचे जा रही है. वीकेंड में भी अगर फिल्म अच्छा कर ले जाती है तो भी इस फिल्म के लिए लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में 400 करोड़ तक पहुंचने के लिए पापड़ बेलने पड़ सकते हैं. क्योंकि आने वाले वक्त में और भी फिल्में आ रही हैं और एक छोर से हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है. अब देखने वाली बात होगी कि इन चुनौतियों के बीच मिर्जापुर द मूवी आने वाले वक्त में कितनी कमाई कर के दिखाती है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More