world-news

MGM Medical College Ragging: इंदौर के MGM कॉलेज में MBBS छात्रों से रैगिंग की शिकायत, रात 1:30 बजे जूनियर छात्रों को बाहर बुलाने की कोशिश

September 29, 2026

Indore MGM Medical College Ragging: मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh ) के इंदौर (Indore News)  में MGM मेडिकल कॉलेज (MGM Collage) में रैगिंग का मामला सामने आया है। जहां 28 अक्टूबर को देर रात MBBS फर्स्ट ईयर छात्रों को सीनियर्स ने  1:30 बजे बाहर बुलाने की कोशिश की है। इसकी शिकायत फर्स्ट ईयर MBBS छात्रों ने की है। इसके बाद हॉस्टल सुरक्षाकर्मी की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एंटी रैगिंग सेल अब सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालेगी। 

NMC एंटी-रैगिंग सेल को भेजी शिकायत

आपको बता दें इस मामले की शिकायत नेशनल मेडिकल कमीशन यानी NMC को भेजी गई है। जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन से 24 घंटे में रिपोर्ट तलब करने को कहा गया है। की गई शिकायत में छात्रों ने बताया कि रात 1 से 3 बजे सीनियर्स हॉस्टल पहुंचे। दरवाजे खोलने के लिए पीटते रहे। डर के मारे छात्रों ने दरवाजा नहीं खोला। 

सुरक्षाकर्मी ने सीनियर्स को नहीं रोका

जूनियर्स का कहना है कि जब सीनियर छात्र हास्टल में आए तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका भी नहीं। यही कारण है कि हॉस्टल के सुरक्षाकर्मी की भूमिका पर भी सवालों के घेरे में है। सीनियर्स लगातार दरवाजे पीटते रहे पर डर के कारण जूनियर्स ने दरवाजे नहीं खोले। 

10 दिन में रैगिंग का दूसरा मामला

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में करीब 10 दिनों के भीतर रैगिंग से जुड़ी दूसरी शिकायत सामने आई है। इससे पहले एमटीएच अस्पताल में एक पीजी छात्र ने रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी, जिसके बाद एचओडी को हटाने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा नया ड्यूटी रोस्टर भी तैयार किया गया। हालांकि, रोस्टर में रात के समय केवल एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सितंबर में 50 छात्रों ने रैगिंग से परेशान होकर छोड़ा था हॉस्टल

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। सितंबर में 2024 बैच के 109 विद्यार्थी हॉस्टल में रहने पहुंचे थे। इनमें से करीब 50 छात्रों के रैगिंग से परेशान होकर हॉस्टल छोड़ने की बात सामने आई थी। उस समय ‘प्लीज हेल्प मी’ नाम से बनाए गए एक एक्स अकाउंट के जरिए कॉलेज के हॉस्टल में रैगिंग का मामला उजागर हुआ था। इस घटना के बाद कॉलेज में छात्रों की सुरक्षा और रैगिंग रोकने के इंतजामों को लेकर सवाल उठे थे।

CCTV फुटेज देखी जाएगी 

जानकारी के बाद ब्लॉक-6 की CCTV फुटेज खंगाली जाएगी। इसके लिए एंटी-रैगिंग कमेटी ने बैठक बुलाई है। जिसके बाद अब फर्स्ट ईयर छात्रों के बयान दर्ज होंगे। माना जा रहा है कि यदि CCTV में सीनियर दिखे तो कार्रवाई होगी। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के एंटी-रैगिंग सेल को की गई शिकायत के बाद कॉलेज प्रबंधन से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है।

शिकायत में प्रथम वर्ष के छात्रों ने आरोप लगाया है कि रात करीब 1 से 3 बजे के बीच सीनियर छात्र उनके हॉस्टल में पहुंचे और कमरों के दरवाजे खुलवाने के लिए लगातार पीटते रहे। डर के कारण छात्रों ने दरवाजे नहीं खोले।

शिकायत के मुताबिक उस समय हॉस्टल में सुरक्षाकर्मी मौजूद था, लेकिन उसने सीनियर छात्रों को अंदर आने से नहीं रोका। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को बाहर बुलाने का भी प्रयास किया।

गणपति उत्सव के दौरान भी बुलाया था

शिकायत में छात्रों ने ये भी आरोप लगाएं हैं कि गणपति उत्सव (Ganpati Utsav)  के दौरान उन्हें एक मीटिंग के लिए बुलाया गया था। इस दौरान उनके मोबाइल (Mobile) फोन ले लिए गए थे। शिकायत में जूनियर्स ने रैगिंग से जुड़े नियमों और हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, दमोह में नए मार्ग को मंजूरी, स्कूल ड्रेस पर हो सकता है बड़ा फैसला