auto

MG Hector डीजल का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, कितनी है कीमत और क्या मिलेंगे फीचर्स - mg hector plus diesel facelift price starts at 20 lakh

July 31, 2026

MG Hetor Diesel: MG ने हेक्टर डीजल की शुरुआती कीमत 20 लाख रुपए तय की दी है। सात महीने बाद इस कार में 2.0 लीटर डीजल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स की वापसी ह ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। MG ने फेसलिफ्ट Hector Plus डीजल की कीमत का खुलासा कर दिया है जिसकी शुरुआती कीमत 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। दिसंबर 2025 में Hector और Hector Plus फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था लेकिन तब कंपनी ने सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों का ऐलान किया था। कंपनी ने मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 2.0 लीटर डीजल इंजन को फिर से मार्केट में उतार दिया है।

इंजन और पावर

इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाला ही 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 170hp की पावर और 350nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं मिलता है।

नया ट्रिम और फीचर्स

डीजल इंजन के लिए MG ने एक नया शार्प प्रो (O) ट्रिम पेश किया है जो टॉप-स्पेक सावी प्रो ट्रिम से नीचे आता है। इसमें ड्यूल-टोन और ब्लैक केबिन थीम दी गई है। इसके 7 सीटों, डैशबोर्ड ट्रिम्स और डोर पैड पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड पर पोर्ट्रेट लेआउट में 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और फिजिकल बटन वाला 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें आगे की वेंटिलेटेड और पावर्ड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, सबवूफर और एंप्लीफायर के साथ 8-स्पीकर वाला इनफिनिटी साउंड सिस्टम और दूसरी-तीसरी लाइन के लिए अलग एसी वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, रियर-पार्किंग कैमरा, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर, रियर वाइपर और वॉशर, आगे-पीछे पार्किंग सेंसर और TPMS शामिल हैं।

एक्सटीरियर फीचर्स और ऑप्शन

बाहर की तरफ शार्प प्रो (O) ट्रिम्स में LED हेडलाइट्स, LED फॉग लैंप LED DRL, 18-इंच के अलॉय व्हील और कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलती हैं। इसमें पावर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर और रियर वाइ और वॉशर भी दिए गए हैं। पहले MG Hector डीजल को दो-सीटर और तीन-सीटर दोनों सीटिंग विकल्पों में कई ट्रिम्स के साथ पेश करता था। अब इसे केवल तीन-सीटर सीटिंग के साथ एक ही ट्रिम में पेश किया जा रहा है।

Hector की तुलना में Hyundai Alcazar, Mahindra XUV 7XO और TATA Safari जैसी प्रतिद्वंदी गाड़ियां डीजल वेरिएंट की बड़ी रेंज और ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देती हैं।

यह भी पढ़ें- Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार टेस्टिंग के दौरान आई नजर, नए लुक-फीचर्स के साथ मिलेगी 270 किमी की रेंज