world-news

Meta AI Devices: मेटा के नए स्मार्ट डिवाइस लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 12 घंटे चलेगा, जानिए गैजेट्स की खासियत

September 24, 2026

Meta Connect 2026: मेटा (Meta) ने अपने मेटा कनेक्ट 2026 (Meta Connect 2026) इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को केंद्र में रखते हुए चार नए डिवाइस लॉन्च किए हैं। 

कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने इस दौरान स्मार्ट ग्लास, VR डिवाइस और AI हार्डवेयर पेश किए। Meta का कहना है कि इन डिवाइस के जरिए AI को लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया जा सकेगा।

इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा कैमरा-फ्री रे-बैन मेटा ऑडियो ग्लासेस (Meta Audio Glasses) की रही। इन स्मार्ट ग्लास में कैमरा नहीं दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग संभव नहीं होगी। 

कंपनी ने इन्हें प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इनमें स्पीकर और माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिनकी मदद से म्यूजिक सुनने, कॉल करने, लाइव ट्रांसलेशन और AI असिस्टेंट से बातचीत जैसे काम किए जा सकेंगे।

Meta Audio Glasses की कीमत 349 डॉलर

Meta के मुताबिक, ये ग्लास करीब 43 ग्राम वजन के हैं और एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ इनका बैकअप 48 घंटे तक दिया गया है। इनकी शुरुआती कीमत 349 डॉलर रखी गई है।

Meta Gen 3 में 6-माइक्रोफोन सिस्टम दिए

इसके अलावा कंपनी ने रे-बैन मेटा जेन 3 (Meta Gen 3) भी लॉन्च किया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह ग्लास 3K Ultra HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। 

इसमें 6-माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है, जो बैकग्राउंड शोर कम करने में मदद करता है। इसकी शुरुआती कीमत 449 डॉलर है।

करीब 100 ग्राम वजन का VR Glasses

Meta ने नया वीआर चश्मे (VR Glasses) भी पेश किया है, जिसे पारंपरिक भारी VR हेडसेट की जगह हल्के ग्लास डिजाइन में तैयार किया गया है। 

इसमें 5K microOLED डिस्प्ले दिया गया है और इसका वजन करीब 100 ग्राम है। कंपनी के अनुसार, इससे वर्चुअल स्क्रीन, गेमिंग और मल्टीटास्किंग का नया अनुभव मिलेगा।

चाबी के साथ रख सकते है Muse Charm डिवाइस

इसके अलावा Meta ने म्यूज़ चार्म (Muse Charm) नाम का छोटा AI डिवाइस भी पेश किया है। इसे चाबी के साथ रखा जा सकता है और इसमें माइक्रोफोन, स्पीकर, डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।

Meta का लक्ष्य AI को सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित रखने के बजाय ग्लास और छोटे डिवाइस के जरिए लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S27: 12GB रैम से लैस होगा बेस मॉडल! S27 Ultra में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज, कीमत बढ़ने के भी संकेत