auto

Maruti की 3 CNG कारों में अब गियर बदलने की झंझट खत्म! AMT गियरबॉक्स के साथ ड्राइविंग होगी आसान

September 19, 2026

Maruti की 3 CNG कारों में अब गियर बदलने की झंझट खत्म! AMT गियरबॉक्स के साथ ड्राइविंग होगी आसान

Maruti ने Baleno, Swift और Dzire के CNG AMT वेरिएंट पेश किए

मारुति सुजुकी ने अपनी सीएनजी कारों की रेंज को और बढ़ाते हुए बलेनो, स्विफ्ट और डिजायर के नए AMT वेरिएंट पेश किए हैं. यानी अब इन तीनों कारों में सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा. इससे खासकर शहरों में रोजाना ड्राइव करने वालों को बार-बार गियर बदलने की परेशानी से राहत मिल सकती है.

तीनों कारों के लिए नए सीएनजी एमटी वेरिएंट की कीमतें अलग-अलग रखी गई है. Swift CNG AMT की शुरुआती कीमत 7.92 लाख रुपये है, जबकि Baleno CNG AMT के लिए 8.32 लाख रुपये और Dzire CNG AMT के लिए 8.53 लाख रुपये से खर्च शुरू होता है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

Baleno CNG AMT: दो वेरिएंट में मिलेगा ऑप्शन

नई Maruti Baleno CNG AMT को Delta और Zeta ट्रिम में पेश किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 8.32 लाख रुपये रखी गई है. इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 70bhp की पावर देता है. इसके साथ कंपनी की तरफ से फिट किया गया CNG टैंक दिया गया है, जिसे बूट के अंदर रखा गया है.

हालांकि, बूट में CNG टैंक होने के बावजूद कार में स्पेयर व्हील भी मिलता रहेगा. माइलेज की बात करें तो Baleno CNG AMT से 34.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक की क्लेम्ड फ्यूल एफिशिएंसी मिलने का दावा है. यह आंकड़ा इसके मैनुअल CNG वर्जन से थोड़ा बेहतर है.

Swift और Dzire CNG AMT की कीमत कितनी है?

Maruti Swift CNG AMT को VXi, VXi (O) और ZXi वेरिएंट में लाया गया है. इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 7.92 लाख रुपये है. वहीं, Dzire CNG AMT VXi और ZXi ट्रिम में उपलब्ध होगी, जिसकी कीमत 8.53 लाख रुपये से शुरू होती है. इन दोनों कारों में 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन दिया गया है. फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ यह इंजन 70bhp की पावर और 102Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

माइलेज के मामले में Swift CNG AMT 35.34 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक चलने का दावा करती है, जबकि Dzire CNG AMT के लिए यह आंकड़ा 36.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है. दोनों कारों के सस्पेंशन को भी नए सेटअप के हिसाब से रीट्यून किया गया है. नई AMT कारें अपने मैनुअल CNG वेरिएंट के मुकाबले करीब 35,000 रुपये महंगी हैं.

CNG कारों पर Maruti का बड़ा दांव

Maruti Suzuki के पोर्टफोलियो में फिलहाल फैक्ट्री-फिटेड CNG वाली 15 कारें हैं. कंपनी आने वाले समय में CNG कारों की बिक्री और बढ़ाना चाहती है. मौजूदा वित्त वर्ष में उसका लक्ष्य 9 लाख CNG गाड़ियां बेचने का है, जो साल-दर-साल 30 फीसदी की बढ़ोतरी के बराबर है.

कंपनी ने 2026 की पहली तिमाही में 2.2 लाख CNG कारें बेचीं, जो 58 फीसदी की बढ़त है. वहीं, Maruti Victrois की कुल मांग में करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी उसके CNG वेरिएंट्स की बताई गई है.

CNG टैंक को अंडरबॉडी में फिट करने जैसे बदलाव भी ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. अब Baleno, Swift और Dzire में AMT का ऑप्शन जुड़ने से कंपनी की CNG रेंज में ऑटोमैटिक ड्राइविंग का नया ऑप्शन भी शामिल हो गया है.

यह भी पढ़ें- नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, ₹11.99 लाख से शुरू कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! ढाई साल में बिक गईं 2.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button