कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के 84वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे।'
Birthday greetings to the Leader of the Opposition in the Rajya Sabha and Congress President Shri Mallikarjun Kharge Ji. May he be blessed with a long and healthy life. @kharge
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2026
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा 'राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।' वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।'
विज्ञापन
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।@kharge— Om Birla (@ombirlakota) July 21, 2026
इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी की नेता शैलजा कुमारी ने खरगे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका लंबा सार्वजनिक जीवन सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। आपके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र सेवा करते रहें।'
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
— Kumari Selja (@Kumari_Selja) July 21, 2026
आपका लंबा सार्वजनिक जीवन सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। आपके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश के लोकतांत्रिक… pic.twitter.com/kiD16bbSWt
ये भी पढ़ें: India-UK Ties: पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन संबंध पर क्या कहा?
वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई देते हुए लिखा, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, कुशल संगठनकर्ता और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आपका समर्पण और लंबा राजनीतिक सफर हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना करते हैं।'
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, कुशल संगठनकर्ता और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे (@kharge) जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) July 21, 2026
सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आपका समर्पण और लंबा राजनीतिक सफर हम सभी के लिए एक… pic.twitter.com/lOvmbXOsQt
समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपकी दीर्घायु एवं सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रहने की प्रार्थना है।'