
मैं वापस आऊंगा फिल्म का कमाल
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: बंटवारे पर जब भी कोई फिल्म बनती है तो उसके प्रति लोगों का भावनात्मक झुकाव भी नजर आता है. साल 2026 में इम्तियाज अली बंटवारे पर बनी एक प्रेम कहानी लेकर आए. शुरू में तो फिल्म को बहुत खास रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिल रहा था. लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता गया इस फिल्म को अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला. फिल्म की कमाई ने अचानक रफ्तार पकड़ी और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी नई ऊंचाइयां मिलीं. हाल ही में इस फिल्म के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे होने की खुशी में एक पार्टी भी रखी गई थी. फिल्म के लिए डबल खुशी की बात तो ये है कि इसने 100 करोड़ रुपये की कमाई भी सिनेमाघरों में पूरी कर ली है.
किसी भी फिल्म के लिए सिनेमाघरों में 50 दिनों तक टिके रहना आसान नहीं होता है. लेकिन मैं वापस आऊंगा ने शानदार अदाकारी और दिल छू लेने वाली एक्टिंग के दम पर दर्शकों को इंप्रेस किया और इसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर आ रहा है.
मैं वापस आऊंगा ने कितने कमाए?
मैं वापस आऊंगा फिल्म की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 77.27 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 21.98 करोड़ रुपये की कमाई की है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मैं वापस आऊंगा फिल्म ने 99.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. रविवार को फिल्म 100 करोड़ आधिकारिक रूप से पार कर सकती है. अगर ये कुछ दिन और सिनेमाघरों में टिकी रहती है तो निश्चित ही ये आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है.
ये भी पढ़ें- खतरे में रितेश देशमुख की नौकरी, ऐसा क्यों बोले सलमान खान, भाई सोहेल का सपोर्ट करने पहुंचे अलायंस
मैं वापस आऊंगा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में नजर आए. वहीं उनकी युवावस्था का किरदार वेदांग रैना ने प्ले किया. लीड रोल में शरवरी वाघ ने फैंस को इंप्रेस कर दिया. फिल्म में रजत कपूर, दिलजीत दोसांझ और बनिता संधू जैसे कलाकार भी नजर आए. इसका संगीत ए आर रहमान ने दिया था और बोल इरशाद कामिल ने लिखे थे. फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More