world-news

Maharashtra MLA Parag Shah: एक दिन के लिए भिखारी बने महाराष्ट्र के MLA पराग शाह, ₹3400 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, जानिए पूरी वजह

September 14, 2026

Parag Shah Viral Video: महाराष्ट्र Maharashtra के घाटकोपर ईस्ट से विधायक पराग शाह MLA Parag Shah अपने एक अनोखे प्रयोग को लेकर चर्चा में हैं। 

3400 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक पराग शाह ने एक दिन के लिए अपनी सामान्य जीवनशैली छोड़कर भिखारी का रूप अपनाया। वे बदले हुए हुलिए में सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचे और लोगों से भिक्षा मांगने का अनुभव भी लिया।

जानकारी के मुताबिक, इस प्रयोग के पीछे धार्मिक और सामाजिक उद्देश्य था। जैन धर्म के चातुर्मास Chaturmas के दौरान उनके गुरु नम्रमुनि ने उन्हें जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन और उसकी परिस्थितियों को करीब से महसूस करने की सलाह दी थी। इसी के बाद विधायक ने एक दिन अलग तरह से बिताने का फैसला किया।

₹3400 करोड़ की संपत्ति वाले MLA Parag Shah बने एक दिन के लिए भिखारी, जानिए क्या थी वजह

महाराष्ट्र के Ghatkopar East से विधायक Parag Shah अपने अनोखे प्रयोग को लेकर चर्चा में हैं। करीब ₹3400 करोड़ की घोषित संपत्ति वाले विधायक ने एक दिन अपनी सामान्य Lifestyle छोड़कर भिखारी का रूप… pic.twitter.com/Me3M83Ig3J

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 14, 2026

Makeup की मदद से अपना हुलिया बदला

पराग शाह ने मेकअप Makeup की मदद से अपना हुलिया बदला, जिससे कई लोग उन्हें पहचान नहीं सके। इस दौरान उन्होंने अपनी सामान्य सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था से दूरी बनाकर अलग-अलग स्थानों पर लोगों से संपर्क किया। 

उन्होंने भिक्षा मांगने और उससे भोजन की व्यवस्था करने का अनुभव भी लिया। बाद में अपनी पहचान जाहिर करने के बाद विधायक कुछ लोगों से दोबारा मिले और उनसे अपने अनुभव को लेकर बातचीत की। 

पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया Social Media पर भी चर्चा का विषय बन गया।

घाटकोपर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक

पराग शाह घाटकोपर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी घोषित संपत्ति को लेकर भी वे पहले सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि उनके इस प्रयोग ने एक नई बहस भी छेड़ दी है कि क्या गरीबी और आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे लोगों की वास्तविक परिस्थितियों को महज एक दिन के अनुभव से समझा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Disha Salian death Case: दिशा सालियान केस में 6 साल बाद CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिए थे जांच के आदेश

लेखक