world-news

LOC में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश, सेना के एक्शन के बाद उल्टे पैर भाग गए लोग

August 28, 2026

सुरक्षाबलों की टीमें अलग-अलग जगहों पर तलाशी कर रही हैं. घुसपैठियों के भागने वाले रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है. सेना ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है.

सुरक्षाबलों की टीमें अलग-अलग जगहों पर तलाशी कर रही हैं. घुसपैठियों के भागने वाले रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है. सेना ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है.

author-image

New Update

Border File

Indian Army: (ANI)

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. यह घटना रुमलीधारा इलाके में हुई, जहां सेना के जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं. जवानों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध लोगों को चुनौती दी. सेना की चुनौती के बाद घुसपैठियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. सेना ने भी तत्काल जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद घुसपैठिए मौके से पीछे हटकर भागने में कामयाब रहे.

घुसपैठ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF ने सांबा से दबोचा

पूरे इलाके में तलाशी अभियान

घुसपैठियों के भागने के बाद सेना ने इलाके को घेर लिया और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जंगल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की टीमें तलाशी ले रही हैं. घुसपैठियों के किसी स्थान पर छिपे होने की आशंका को देखते हुए संभावित ठिकानों और रास्तों की जांच की जा रही है. सेना ने इलाके में अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की है. सुरक्षाबलों की अलग-अलग टीमें घुसपैठियों के संभावित भागने के रास्तों पर नजर रख रही हैं. संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है.

घुसपैठ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं, यहां सिर्फ नागरिकों को रहने का अधिकार’, घुसपैठ के खिलाफ अमित शाह का कड़ा संदेश

घुसपैठियों की संख्या और हथियारों की जांच

फिलहाल किसी घुसपैठिए के पकड़े जाने की जानकारी सामने नहीं आई है. सेना यह पता लगाने में जुटी है कि घुसपैठ की कोशिश में कितने लोग शामिल थे और उनके पास किस तरह के हथियार थे. राजौरी का इलाका LoC के करीब होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है. यहां पहले भी घुसपैठ की कोशिशें सामने आती रही हैं. ऐसे में सेना और अन्य सुरक्षाबल लगातार निगरानी बनाए रखते हैं. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षाबल पूरे इलाके पर नजर रखे हुए हैं. सेना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी घुसपैठिया इलाके में छिपा न रह गया हो.

घुसपैठ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- रोहिंग्या घुसपैठ और कथित टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 13 ठिकानों पर छापेमारी

घुसपैठ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- बंगाल में सत्ता बदलते ही घुसपैठियों में मची खलबली, बोरिया बिस्तर समेटकर किया बॉर्डर का रुख