LNIPE Gwalior students Protest: लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजीकल एजुकेशन (LNIPE Gwalior students Protest) ग्वालियर की गुवाहाटी ब्रांच में स्टूडेंट श्रुति उपाध्याय की मौत का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है।
LNIPE Gwalior Students Protest: स्टूडेंट की मौत के विरोध में चौथे दिन भी ग्वालियर में छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा, संस्थान की अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया#LNIPE#GwaliorNews#StudentsProtest#StudentProtest#LNIPEGwalior#Gwalior#MPNews@DrMohanYadav51@BJP4MPpic.twitter.com/AlWcPEHZNP
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 11, 2026
आरोप-अधिकारियों की लापरवाही
स्टूडेंट्स का आरोप है कि श्रुति की मौत (Guwahati Female Student Death) की वजह संस्थान के जिम्मेदार अधिकारी हैं। इनमें वीसी डॉ. कल्पना शर्मा और उनके अधिनस्थ अधिकारियों की लापरवाही के कारण श्रुति की मौत हुई। प्रबंधन पर आरोप है कि छात्रा को एपेडिक्स की प्रोब्लम थी, 5-7 दिन तक इलाज नहीं मिलने से वह फट गया और उसकी मौत हो गई।
यहां बता दें, गुवाहाटी एलएनआईपीई, ग्वालियर LNIPE की ही ब्रांच है और उसका पूरा प्रबंधन यहीं के LNIPE द्वारा किया जाता है।
चौथे दिन भी किया छात्रों ने विरोध प्रदर्शन
इसी को लेकर ग्वालियर LNIPE में करीब 1200 स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं। प्रदर्शन के चौथे दिन भी स्टूडेंट्स ने संस्थान के गेट पर दिनभर धरना दिया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
ये खबर भी पढ़ें:Rahul Gandhi Indore Program: इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को IDA की हरी झंडी, प्रशासन की परमीशन का इंतजार
स्टूडेंट्स ने निकाला कैंडल मार्च (Candlelight March )
गुवाहाटी की घटना के बाद ग्वालियर LNIPE में स्टूडेंट बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गुस्से में और मंगलवार, 8 सितंबर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि संस्थान में 1200 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन न तो मेस में ठीक से बैठकर खाने की व्यवस्था है और न ही स्वास्थ्य सेवाएं दुरस्त हैं। कई बार शिकायतों के वाबजूद सुधार नहीं हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें: MP Sarkari Bharti: मध्यप्रदेश में हर साल एक लाख युवाओं को नौकरियां देने का संकल्प, CM बोले- ढाई लाख पदों पर होंगी पदोन्नति
लेखक
![]()