world-news

आज की ताजा खबर LIVE: यूपी में आज बनेगा रिकॉर्ड, एक दिन में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे

July 11, 2026

  • 12 Jul 2026 05:19 AM (IST)

    ईरान और ओमान ने मस्कट में की बातचीत, होर्मुज की सुरक्षा पर चर्चा

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शनिवार को मस्कट में अपने ओमान के समकक्ष सैयद बद्र अल-बुसैदी के साथ बातचीत की. इस बातचीत में आपसी संबंधों को मजबूत करने, क्षेत्रीय घटनाक्रमों और होर्मुज में समुद्री सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया. अराघची ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में बताया कि दोनों राजनयिकों ने तेहरान और मस्कट के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंधों के साथ-साथ व्यापक क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की. ईरान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (MoU) के अनुच्छेद 5 के तहत जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के तरीकों पर भी चर्चा की, जबकि ओमान ने क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए कूटनीति के प्रति अपना समर्थन दोहराया.

  • 12 Jul 2026 04:41 AM (IST)

    वियतनामी के प्रधानमंत्री ने दिए हादसे के जांच के आदेश

    वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने केंद्र और स्थानीय अधिकारियों से राहत और बचाव अभियान तेज करने, घायलों का बेहतर इलाज कराने और मृतकों के परिवारों की हर संभव मदद करने को कहा है. वियतनाम के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को हादसे के कारणों की पूरी जांच करने, सुरक्षा व्यवस्था में हुई किसी भी कमी का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

  • 12 Jul 2026 02:43 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में आज ‘महा वृक्षारोपण 2026’ अभियान होगा शुरू

    उत्तर प्रदेश में आज ‘महा वृक्षारोपण 2026’ अभियान शुरू किया जाएगा. इसका लक्ष्य “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 35 करोड़ पेड़ लगाना है. मुख्यमंत्री गोरखपुर से इस अभियान की शुरुआत करेंगे. गोरखपुर में ‘पवित्र त्रिवेणी वृक्षारोपण एवं विकास उद्यान’ बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री ‘कार्बन क्रेडिट योजना’ के तहत किसानों को प्रमाण-पत्र बांटेंगे. सरकार महा वृक्षारोपण अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर खास जोर देगी. एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण को नई गति देगा: CMO

    Uttar Pradesh | The Maha Vriksharopan 2026 campaign will be launched in Uttar Pradesh tomorrow, July 12th. The goal is to plant 35 crore trees under the “One Tree in the Name of Mother” campaign. The Chief Minister will launch the campaign from Gorakhpur. The Holy Triveni

    — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 11, 2026

  • 12 Jul 2026 01:54 AM (IST)

    संगारेड्डी के बोलाराम में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगी आग

    तेलंगाना: संगारेड्डी जिले के बोलाराम में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लग गई. और जानकारी का इंतजार है.

    #WATCH | Sangareddy, Telangana: A fire broke out at a manufacturing unit in Bollaram, Sangareddy district. Further details are awaited.

    (Source: Fire Department) pic.twitter.com/4bop035dFC

    — ANI (@ANI) July 11, 2026

  • 12 Jul 2026 01:52 AM (IST)

    जयशंकर ने वियतनाम में भारतीय नागरिकों से जुड़ी नाव दुर्घटना पर जताया दुख

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी नाव दुर्घटना पर दुख जताया है.X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी नाव दुर्घटना से बहुत दुख हुआ है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.

    External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar expressed grief over the boat accident involving Indian nationals near Phu Quoc, Vietnam.

    In a post on X, he said, “Deeply distressed by the unfortunate boat accident involving Indian nationals near Phu Quoc, Vietnam. Heartfelt pic.twitter.com/mnCS0QnXXB

    — ANI (@ANI) July 11, 2026

  • 12 Jul 2026 12:26 AM (IST)

    दिल्ली: नॉर्थ-वेस्ट जिले के मंजिल पार्क इलाके में एक घर में आग लगी

    दिल्ली: नॉर्थ-वेस्ट जिले के मंजिल पार्क इलाके में एक घर में आग लग गई. फायर डिपार्टमेंट को 9:11 बजे सूचना मिली, जिसके बाद 5 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए. घर का सामान जल गया. सुबह 10:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

    Delhi: A fire broke out at a house in Manzil Park area of North West District today morning. Fire department received the call at 9:11 am, following which 5 fire tenders were rushed to the spot. Household items caught fire; blaze brought under control by 10:30 am. No casualties

    — ANI (@ANI) July 11, 2026

  • 12 Jul 2026 12:01 AM (IST)

    पीएम आज केंद्रीय योजनाओं और कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड) की विदेश यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट रहे हैं. इसके साथ ही वो आज विभिन्न केंद्रीय योजनाओं और घरेलू कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड) की विदेश यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट रहे हैं. इसके साथ ही वो आज विभिन्न केंद्रीय योजनाओं और घरेलू कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में मेगा पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे. राम मंदिर चंदा चोरी और जमीन खरीदी में कथित घोटाले में दोषियों के खिलाफ सजा दिलाने के लिए अरविंद केजरीवाल देश भर में प्रधानमंत्री के नाम की चिट्ठी पर सिग्नेचर कैंपेन चलाएंगे. केजरीवाल ने ऐलान किया है कि इस कैंपेन की शुरुआत 12 जुलाई को दिल्ली के रोहिणी में सुंदरकांड पाठ के साथ होगी. इसके बाद हजारों जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ कर लोगों से चिट्ठी पर सिग्नेचर कराए जाएंगे. वियतनाम में भारतीयों से भरी बोट समंदर में डूबने की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान कर ली गई है. उनके शवों को भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नाराज नरोत्तम मिश्रा का मना लिया है. नरोत्तम मिश्रा और दतिया से बीजेपी उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और लीड भी करेंगे. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है. 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट. देश-दुनिया की खबरें से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए

Published On - Jul 12,2026 12:00 AM IST

Follow Us