world-news

आज की ताजा खबर LIVE: बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की आज जेवर में रैली

August 24, 2026

  • 25 Aug 2026 05:57 AM (IST)

    अमित शाह आज राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन के समापन सत्र में होंगे शामिल

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में आयोजित 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) सम्मेलन के समापन और मुख्य सत्र में शामिल होंगे.

  • 25 Aug 2026 04:23 AM (IST)

    कनाडा आज अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ का करेगा ऐलान

    कनाडा आज अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ का ऐलान करेगा.

  • 25 Aug 2026 02:50 AM (IST)

    एस जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत की

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक बातचीत की.नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय हॉटस्पॉट, वैश्विक चुनौतियों और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की.

    External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar held a wide-ranging conversation with Russian Foreign Minister Sergey Lavrov.

    The leaders discussed bilateral cooperation, regional hotspots, global challenges, and multilateral issues.

    (Source: X/Dr. S Jaishankar) pic.twitter.com/55ctLshqcy

    — ANI (@ANI) August 24, 2026

  • 25 Aug 2026 01:15 AM (IST)

    मिड-डे मील की घटना के बाद मंत्री मदन दिलावर ने भर्ती बच्चों से की मुलाकात

    कोटा: राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर ने मिड-डे मील की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाक़ात की.उन्होंने कहा, अभी मैं मेडिकल कॉलेज में हूं. मैंने सभी बच्चों से मुलाक़ात की और सब ठीक हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें उल्टी और चक्कर आ रहे थे. अब सब स्वस्थ हैं. यह जांच का विषय है कि क्या हुआ और कैसे हुआ.

    #WATCH | Kota: Rajasthan Minister Madan Dilawar visits children hospitalised after mid-day meal incident.

    He says, “Currently, I am at the medical college. I just met all the children, and everyone is fine… They told me that they experienced vomiting and felt dizzy. Now, pic.twitter.com/pYSZQzhpZK

    — ANI (@ANI) August 24, 2026

  • 25 Aug 2026 12:00 AM (IST)

    आज अयोध्या में राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद को लेकर संत समाज की बैठक

    अयोध्या में राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद को लेकर आज एक बड़ी बैठक बुलाई गई है. कंप्यूटर बाबा समेत कई साधु-संत बैठक में मौजूद रहेंगे.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) सम्मेलन के समापन और मुख्य सत्र में शामिल होंगे. अयोध्या में राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद को लेकर आज एक बड़ी बैठक बुलाई गई है. कंप्यूटर बाबा समेत कई साधु-संत बैठक में मौजूद रहेंगे. केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण आज से दो सितम्बर 2026 तक कनाडा और अमेरिका की नौ दिवसीय आधिकारिक यात्रा करेंगी. बिहार में पटना के गर्दनीबाग में 15 सूत्री मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा आज मुख्यमंत्री आवास घेराव करेगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के लोक भवन में शाम 4 बजे प्रदेश कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे. NEET PG 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे. भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने आज कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए…

Published On - Aug 25,2026 12:00 AM IST

Follow Us