technology

Lenovo का 165Hz OLED डिस्प्ले वाला नया टैबलेट लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर - lenovo legion y700 ai 2026 launched with 165hz oled display and snapdragon 8 elite gen 5 processor

August 27, 2026

लेनोवो ने चीन में अपना नया टैबलेट Legion Tab Y700 AI (2026) लॉन्च किया है, जिसमें 8.4 इंच OLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है। यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप टैबलेट गेमर्स और हाई-परफॉरमेंस यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Lenovo का 165Hz OLED डिस्प्ले वाला नया टैबलेट लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

Lenovo का 165Hz OLED डिस्प्ले वाला नया टैबलेट लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लेनोवो ने अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट शोकेस में नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Legion Tab Y700 AI (2026) के नाम से पेश किया है। ये टैबलेट पिछले साल पेश किए गए Y700 मॉडल का अपग्रेडेड मॉडल बताया जा रहा है। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप टैबलेट के तौर पर लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स और गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। टैबलेट की सेल चीन में शुरू हो गई है। चलिए पहले इसके सभी फीचर्स जान लेते हैं...

Lenovo Legion Tab Y700 AI (2026) के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टैबलेट में 8.4 इंच की OLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही टैबलेट में 165Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और Dolby Vision सपोर्ट भी मिल रहा है जो इसे और खास बना रहा है। टैबलेट की पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स तक पहुंच सकती है। जबकि टच सैंपलिंग रेट 3400Hz तक जा सकता है।

खास बात ये है कि टैबलेट की मोटाई सिर्फ 6.5mm है और इसका वजन करीब 298 ग्राम है। बेहतर ग्रिप के लिए इसमें राउंडेड कॉर्नर मिल रहे हैं। टैबलेट को Ice White, Cloud Purple और Cloud Tide Purple कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए टैब में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 3nm प्रोसेसर मिल रहा है। जबकि ग्राफिक्स के लिए Adreno 840 GPU मिल रहा है। डिवाइस में 12GB, 16GB और 24GB LPDDR5T RAM के ऑप्शन मिल रहे हैं, जबकि स्टोरेज 256GB, 512GB और 1TB UFS 4.1 में उपलब्ध है।

हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और लंबे टाइम तक यूज के दौरान टैबलेट के तापमान को कंट्रोल में रखने के लिए इसमें कंपनी का थर्ड-जेनरेशन Qiankun कूलिंग सिस्टम भी मिल रहा है। साथ ही इसमें 15,000mm² का वेपर चैंबर मिल रहा है।

कनेक्टिविटी के लिए Legion Tab Y700 AI (2026) में 5G डुअल SIM डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट भी मिल रहा है। इसमें फिजिकल SIM स्लॉट और N79 बैंड सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी ने सिग्नल को स्टेबल रखने के लिए इसमें मल्टी-एंटीना सिस्टम का यूज किया है, जिससे टैबलेट चाहे हॉरिजॉन्टल हो या वर्टिकल, दोनों ओरिएंटेशन में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

7,470mAh बैटरी और 68W चार्जिंग

न सिर्फ हाई-परफॉर्मेंस बल्कि टैबलेट में 7,470mAh की बैटरी भी मिल रही है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि ऑडियो के लिए टैबलेट में डुअल स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही, बेहतर गेमिंग फीडबैक के लिए दो X-axis linear vibration motors भी इस टैबलेट में मिल रही हैं।

Legion Tab Y700 AI (2026) का कैमरा

कैमरा की बात करें तो टैबलेट में 50MP का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा टैबलेट में कई AI बेस्ड फीचर्स भी हैं। इनमें AI वॉयस असिस्टेंट, रियल-टाइम सिमल्टेनियस इंटरप्रिटेशन, एक्टिव सेंसिंग और कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड सिलेक्शन सर्च जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

Lenovo Legion Tab Y700 AI (2026) की कीमत

कीमत की बात करें तो चीन में Lenovo Legion Tab Y700 AI (2026) की शुरुआती कीमत 5,499 युआन रखी गई है। टैबलेट के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत इस तरह है...

  • 12GB + 256GB: 5,499 युआन यानी करीब 78,070 रुपये
  • 16GB + 512GB: 6,499 युआन यानी करीब 92,270 रुपये
  • 24GB + 1TB: 8,499 युआन यानी करीब 1,20,660 रुपये

टैबलेट की सेल पहले ही चीन में शुरू हो गई है और कंपनी ने पहली सेल के दौरान डिस्काउंट ऑफर्स की भी घोषणा की है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।