Leftover Roti Recipes: बची हुई रोटियों को फेंकने की बजाय बनाएं बच्चों के लिए 7 आसान और टेस्टी डिशेज। जानें चना, पनीर, राजमा और मूंग से बनने वाले स्वादिष्ट रोल।
बची रोटियों से बनाएं ये 7 टेस्टी डिशेज(AI generated)
- Published: 29 Jul 2026, 03:56 PM IST
- Last Updated: 29 Jul 2026, 03:56 PM IST
Protein Rich Roti Recipes: रोज रोटी बनाते समय कई बार कुछ रोटियां बच ही जाती हैं। अगले दिन वही रोटी देखकर बच्चे इसे खाने से मना करने लगते हैं और समझ नहीं आता कि इसका क्या किया जाए। ऐसे में बची हुई रोटियों को फेंकने की बजाय थोड़ा ट्विस्ट देकर बच्चों के लिए मजेदार डिश तैयार कर सकते हैं।
थोड़ी सी मेहनत और कुछ आसान चीजों की मदद से बची रोटी का स्वाद भी बदल जाएगा और बच्चों की प्लेट भी आसानी से खाली हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं बची हुई रोटियों से बनने वाली 7 आसान और टेस्टी रेसिपीज।
1.टोफू रोटी रोल
टोफू को छोटे टुकड़ों में काटकर प्याज और हल्के मसालों के साथ भून लें। रोटी पर थोड़ी चटनी या सॉस लगाएं और बीच में टोफू की भरावन रखें। अब इसे रोल करके तवे पर हल्का सेंक लें। स्वाद भी बढ़ेगा और रोटी भी आसानी से खप जाएगी।
2. चना रोटी रोल

उबले चनों को हल्का मैश कर लें। इसमें प्याज, टमाटर और अपनी पसंद के मसाले मिलाकर स्वादिष्ट भरावन तैयार करें। अब इसे रोटी पर फैलाएं और रोल बना लें। तवे पर हल्का सेंककर चटनी के साथ बच्चों को सर्व करें।
3. राजमा रोटी रोल
घर में राजमा बच गया है तो उसे फेंकने की बजाय इससे टेस्टी रोल बनाएं। राजमा को हल्का मैश करके इसमें प्याज, टमाटर और मसाले मिलाएं। तैयार भरावन को रोटी पर फैलाएं, ऊपर से थोड़ा नींबू डालें और रोल बना लें।
4. दाल रोटी चीला

मूंग दाल को कुछ घंटे पानी में भिगोकर पीस लें। इसमें नमक, हरी मिर्च और हल्के मसाले मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। अब बची हुई रोटी पर इसकी पतली परत लगाएं और तवे पर दोनों तरफ से हल्का कुरकुरा सेंक लें। हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।
5. पनीर भुर्जी रोटी रोल
पनीर को मसलकर प्याज, टमाटर और मसालों के साथ अच्छी तरह भून लें। अब तैयार पनीर की भरावन को रोटी के बीच रखें और रोल बना लें। बच्चों के टिफिन से लेकर लंच तक, यह रेसिपी आसानी से बनाई जा सकती है।
6. सोया रोटी रोल

सोया को कुछ देर पानी में भिगोकर नरम कर लें। इसके बाद प्याज, टमाटर और हल्के मसालों के साथ अच्छी तरह पका लें। तैयार सोया की भरावन को रोटी पर रखें और रोल बना लें। यह स्वादिष्ट होने के साथ पेट भरने वाला भी है।
7. मूंग रोटी रोल
उबली हुई हरी मूंग को हल्का मैश करें। इसमें प्याज, टमाटर, नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब तैयार भरावन को रोटी पर फैलाएं और ऊपर से थोड़ी हरी चटनी लगाकर रोल बना लें। कुछ ही मिनटों में बची रोटी से स्वादिष्ट और मजेदार रोल तैयार हो जाएगा।
बची हुई रोटियों को फेंकने की बजाय थोड़ा सा ट्विस्ट देकर चना, पनीर, राजमा और मूंग से बने ये रोल बच्चों के लिए टेस्टी होने के साथ लंच या टिफिन के लिए भी आसान विकल्प हैं। अगली बार रोटी बच जाए, तो इन रेसिपीज में से कोई एक जरूर ट्राई करें।
यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में ट्राई करें इंदौर का मशहूर भुट्टे का कीस, सिर्फ 3 स्टेप्स में बना