world-news

Lawrence Bishnoi Gang: Delhi में हत्या की साजिश रच रहे लॉरेंस गैंग के 3 शूटर अरेस्ट, विदेश से मिल रहे टारगेट!

July 12, 2026

Time Updated: Sunday, July 12, 2026, 16:30 [IST]

Lawrence Bishnoi Gang Shooters Arrested: भारत का कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर हरकत में आ चुकी है। रोहिणी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन कथित शूटरों को रविवार (12 जुलाई) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि तीनों एक टारगेट किलिंग (लक्षित हत्या) की साजिश रच रहे थे। विदेश में बैठे गैंग के नेटवर्क से लगातार संपर्क में थे। निर्देशों के मिलने पर अपनी हर चाल चलने की तैयारी में थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और दिल्ली में टारगेट शूटिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनका अगला निशाना कौन था और हत्या की साजिश कितनी आगे बढ़ चुकी थी? लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध नेटवर्क और उसके कथित अंतरराष्ट्रीय संबंधों की बढ़ती जांच के बीच ये हालिया गिरफ्तारियां हुई हैं। आइए विस्तार से जानें...

delhi-police-arrests-lawrence-bishnoi-gang

7 दिन पहले 1 लाख ईनामी दो वांछित शूटर मुठभेड़ में ढेर

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, खास बात यह है कि यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है, जब 7 दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई-हरिराम (हैरी) बॉक्सर गिरोह से जुड़े दो कथित वांछित शूटर 'एक जिम मालिक की हत्याकांड' में हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के समन्वय से 11 जुलाई को बहादुरगढ़ के बलोर के पास प्रवेश और हिमांशु नामक दो वांछित आरोपियों को घेर लिया था। हिसार के रहने वाले इन दोनों आरोपियों पर 1 लाख रुपये का इनाम था और 11 जून को हांसी में जिम ट्रेनर कपिल की हत्या के सिलसिले में इनकी तलाश थी, यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

गोल्डी बरार पर FBI का शिकंजा?

वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी माने जाने वाले सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार की गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले को 50,000 अमेरिकी डॉलर इनाम में देने की घोषणा की है। गोल्डी पर आरोप है कि वो अमेरिका में रहकर लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क का संचालन करता है और कथित तौर पर दक्षिणी कैलिफोर्निया और पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में अलग-अलग तरह की हिंसक गतिविधियों में शामिल है।

किन मामलों में दर्ज हैं गोल्डी पर आरोप?

एफबीआई के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 को कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (लॉस एंजिल्स) से गोल्डी बरार के खिलाफ संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसमें...

  • रैकेटियर इन्फ्लुएंस एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (RICO) कॉन्सपिरेसी के तहत साजिश।
  • जबरन वसूली के जरिए व्यापार में हस्तक्षेप करने और उसका प्रयास करने की साजिश।
  • प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी।
  • संगठित अपराध नेटवर्क का संचालन।

अमेरिकी एजेंसियों का कहना है कि ये आरोप अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध (International Organized Crime)के खिलाफ चल रही व्यापक जांच का हिस्सा हैं।

ऑपरेशन हार्ड बॉल' में गैंग का उभरा नाम

अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के अनुसार, बिश्नोई और बरार उन कई आरोपियों में शामिल थे जिन पर 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत आरोप लगाए गए थे। यह अभियान भारत स्थित उन संगठित अपराध समूहों को निशाना बनाने के लिए चलाया गया था, जो हिंसक अपराधों, जबरन वसूली और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। अमेरिकी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अभियोग केवल एक आरोप है और सभी आरोपियों को तब तक निर्दोष माना जाता है, जब तक कि कानून की अदालत में उचित संदेह से परे दोषी साबित न हो जाएं।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से भी जुड़ा आरोप

अमेरिका के संघीय अभियोजकों (US Federal Prosecutors) ने भी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया है कि दोनों ने एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क (International Criminal Network) चलाया और उसी के तहत साल 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या की साजिश रची।

अब एक नजर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार पर, आखिर कौन हैं?

delhi-police-arrests-lawrence-bishnoi-gang-
delhi-police-arrests-lawrence-bishnoi-gang