world-news

Lakhimpur Kheri: पुरानी रंजिश के चलते की थी युवती की हत्या, आरोपी युवक मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

August 11, 2026

Tue, 11 Aug 2026 10:34 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 11 Aug 2026 10:34 AM IST

सार

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की है। 

विज्ञापन

dalit girl murdered over old enmity accused arrested in an encounter in lakhimpur kheri

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र में हुई अनुसूचित जाति की 20 वर्षीय युवती की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी बेहजम भेजा गया है। पूछताछ में पता लगा है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश में युवती की हत्या की थी। 

विज्ञापन

परिजन के अनुसार, युवती छह अगस्त की सुबह घास लेने गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। उसकी दादी ने पुलिस को अपहरण की तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की। सात अगस्त को युवती का शव गन्ने के खेत में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस ने 32 लोगों से पूछताछ की। 

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस टीम पर की थी फायरिंग 
जांच के दौरान रायपुर बुजुर्ग निवासी उमाशंकर का नाम सामने आया। सीओ यादुवेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रायपुर बुजुर्ग पहुंची। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उमाशंकर के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया है। 

पुलिस के मुताबिक पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह मृतका के परिवार से पुरानी घटना को लेकर रंजिश मानता था। घटना वाले दिन उसने सुबह से ही शराब पी रखी थी। पुलिस का दावा है कि युवती को अकेला खेत की ओर जाते देखकर आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग गया था। 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.