world-news

Kunal Kamra Umar Khalid Post: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की पोस्ट, उमर खालिद को बताया अपना दोस्त, मीडिया कवरेज और सुनवाई पर उठाए सवाल

October 15, 2026

Kunal Kamra Umar Khalid Post: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट किया है। 

पोस्ट में दिल्ली दंगों (Delhi Riots) की साजिश के मामले में जेल में बंद पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद (Umar Khalid) का एक लंबा संदेश साझा किया है। 

इस पोस्ट में खालिद ने अपने खिलाफ लगे आरोपों, जेल में बिताए छह वर्षों और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर अपनी बात रखी है। 

कुणाल कामरा ने बताया कि यह संदेश उमर खालिद ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा किया था।

कुणाल कामरा ने मीडिया पर उठाए सवाल

कुणाल कामरा ने अपनी पोस्ट में कहा कि लोगों ने मीडिया (Media) के माध्यम से उमर खालिद के बारे में काफी कुछ सुना है, लेकिन लंबे समय से जेल में होने के कारण खालिद को सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखने के सीमित अवसर मिले हैं।

You’ve heard a lot about Umar Khalid through the media. But amid the media witch-hunt against him, there has been very little space for him to speak for himself, especially since he’s spent the last six years in jail.

So I want to tell you a little about my friend Umar, in his… pic.twitter.com/tMsyNGygl9

— Kunal Kamra (@kunalkamra88) October 14, 2026

केस की निष्पक्ष सुनवाई की मांग की

कामरा ने खालिद को अपना दोस्त बताते हुए उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। 

साझा किए गए संदेश में खालिद ने खुद को आतंकवादी (Terrorist) बताए जाने का विरोध किया और अपने खिलाफ चल रहे मामले की निष्पक्ष सुनवाई की मांग की।

अपने खिलाफ लगे आरोपों को बताया गलत

संदेश में उमर खालिद ने सितंबर 2020 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत हुई अपनी गिरफ्तारी का जिक्र किया।

उन्होंने फरवरी 2020 में महाराष्ट्र (Maharashtra) में दिए गए भाषण का हवाला देते हुए दावा किया कि उन्होंने अहिंसा, सत्याग्रह और संविधान के सम्मान की बात की थी। 

खालिद ने अपने भाषण को दिल्ली (Delhi) में हुई हिंसा की कथित साजिश से जोड़ने के पुलिस के आरोपों को गलत बताया।

हालांकि, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का आरोप है कि फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के पीछे एक बड़ी साजिश रची गई थी, जिसमें खालिद की कथित भूमिका भी थी। 

मामला न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है और आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत को करना है।

… pic.twitter.com/ZatqoJkMQF

— Kunal Kamra (@kunalkamra88) October 14, 2026

कपिल मिश्रा के भाषण का भी किया जिक्र

कामरा द्वारा साझा संदेश में उमर खालिद ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) के फरवरी 2020 के भाषण का उल्लेख किया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मामले और कपिल मिश्रा से संबंधित घटनाक्रम में कार्रवाई का तरीका अलग रहा।

छह साल से जेल में बंद हैं उमर खालिद

उमर खालिद सितंबर 2020 से न्यायिक हिरासत में हैं। सितंबर 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने उनकी और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। 

अदालत ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के पूर्व निर्देशों का उल्लेख करते हुए जमानत देने से इनकार किया था।

यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder Case: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच पूरी होने तक राज्यपाल की नियुक्ति रोकने की मांग!