entertainment

Krushna Abhishek: भांजे कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं मामी सुनीता आहूजा, कश्मीरा को लगाया गले, बच्चों पर लुटाया प्यार

September 19, 2026

Krushna Abhishek: भांजे कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं मामी सुनीता आहूजा, कश्मीरा को लगाया गले, बच्चों पर लुटाया प्यार

सुनीता आहूजा ने किए बप्पा के दर्शन

Krushna Abhishek And Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच सालों से चला आ रहा विवाद आखिरकार खत्म हो चुका है. अब इस पैचअप के बाद गोविंदा-कृष्णा के फैन्स बेहद खुश हैं. और इसे ‘फैमिली रियूनियन’ के तौर पर देख रहे हैं. इसी बीच दोनों परिवार लगातार एक साथ नजर आ रहे हैं. रक्षाबंधन पर जहां कृष्णा और आरती भी सुनीता आहूजा के घर पर दिखे थे. अब पहली बार मामी सुनीता आहूजा को कृष्णा अभिषेक के घर देखा गया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

सुनीता आहूजा शुक्रवार को गणपति दर्शन के लिए अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं. जहां उन्होंने उनके परिवार के साथ खास वक्त बिताया. इस दौरान कृष्णा के जुड़वा बेटों, रायन और कृशांग ने अपनी दादी का स्वागत किया और सम्मान के तौर पर उनके पैर छूते हुए नजर आए. दोनों को देखकर सुनीता आहूजा भी काफी खुश हो गई थीं. दरअसल वो उन पर प्यार लुटाती हुई नजर आई हैं.

कृष्णा अभिषेक के घर आईं सुनीता आहूजा

दरअसल जैसे ही सुनीता आहूजा अपने भांजे के घर पहुंची. तो उनके जुड़वा बच्चे उनके पास गए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सुनीता ने भी दोनों पर खूब प्यार बरसाया. इस दौरान तस्वीरों में दोनों को एक-एक कर किस करती हुई दिख रही हैं. बाद में उनका कश्मीरा और कृष्णा ने भी उतने ही प्यार से स्वागत किया. दरअसल इस खास मौके पर सुनीता आहूजा अकेले नहीं आई थीं, बल्कि उनके साथ बेटे भी मौजूद थे. हालांकि, जहां इस खास मौके पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया, वहां गोविंदा नहीं दिखे. इससे पहले भी गोविंदा किसी त्योहार में परिवार के साथ नहीं दिखे हैं.

कहां हुआ दोनों परिवारों का पैचअप?

बताते चलें कि ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के सेट पर दोनों परिवार साथ आए. जहां सुनीता आहूजा ने कश्मीरा को गले लगाया था और सालों पुरानी कड़वाहट को भुला दिया था. इसके बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर कश्मीरा उनके घर भी गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं. जहां इस पारिवारिक मिलन पर पूरी तरह से मुहर लग गई.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button