world-news

Korba Thana Reel Viral Reel:, थाने में महिला ने भोजपुरी गाने पर बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन, बोली- 'आज के बाद वीडियो नहीं बनाऊंगी'

September 12, 2026

Korba Thana Reel Viral Reel:, थाने में महिला ने भोजपुरी गाने पर बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन, बोली- 'आज के बाद वीडियो नहीं बनाऊंगी'

Korba Thana Reel Viral Reel:, थाने में महिला ने भोजपुरी गाने पर बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन, बोली-  ‘आज के बाद वीडियो नहीं बनाऊंगी’

Korba Thana Reel Viral Reel:, थाने में महिला ने भोजपुरी गाने पर बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन, बोली- 'आज के बाद वीडियो नहीं बनाऊंगी' बनाऊंगी' /image:IBC24 File

Modified Date: September 12, 2026 / 03:34 pm IST

Published Date: September 12, 2026 3:30 pm IST

HIGHLIGHTS

  • थाने में भोजपुरी गाने पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की
  • युवती ने मांगी माफी
  • पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बॉन्ड भरवाया

Korba Thana Reel Viral Reel: कोरबा के कोतवाली परिसर में रील बनाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। युवती ने संवेदना कक्ष में आज जेल होई, कल बेल होई… गाने पर रील बनाई थी, जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के मुताबिक, युवती करीब एक सप्ताह पहले किसी मामले में शिकायत करने थाने आई थी, लेकिन शिकायत नहीं की। इसी दौरान उसने थाना परिसर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_korba_1209-KRB-THANE-ME-REEL-UPDATE-NF9.mp4

युवती ने पुलिस से मांगी माफी

Police Station Viral Video रील वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती पर BNSS की धारा 126 और 135 (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद युवती ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही। उसने इंस्टाग्राम से रील डिलीट कर दी है। पुलिस ने युवती से बॉन्ड भरवाकर दोबारा इस तरह की गतिविधि नहीं करने की हिदायत दी है।

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_korba_1209-KRB-THANE-ME-REEL-UPDATE-NF4.mp4

Korba Thana Reel Viral Reel कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि थाना और अन्य संवेदनशील सरकारी परिसरों की गरिमा और नियमों का पालन करना जरूरी है। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए इस तरह की गतिविधियां करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

  • New rules for Principals in Chhattisgarh: स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब परिजनों को नहीं होगी परीक्षा से पहले कोर्स अधूरा रह जाने की टेंशन
  • Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today: आज छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जानें किन जिलों में रहेगा खतरा? घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी
  • Bank Closed News: आज से बैंकों में लगा ताला! लगातार इतने दिनों तक नहीं होगा कोई काम, पैसा निकालने से पहले पढ़ें पूरी खबर
  • 1:19 minutes Viral Video: क्लास में छात्रा और टीचर का रोमांस करते वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छाया 1:19 मिनट का ये वीडियो, आप भी देखें

Join Our Whatsapp Group

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  कोरबा में युवती पर कार्रवाई क्यों हुई?

उत्तर:   युवती ने कोतवाली थाना परिसर में भोजपुरी गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जो वायरल हो गई।

प्रश्न 2:  पुलिस ने युवती पर कौन सी कार्रवाई की?

उत्तर:  पुलिस ने BNSS की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

प्रश्न 3:  युवती ने पुलिस से क्या कहा?

उत्तर:  युवती ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी रील नहीं बनाने की बात कही।

प्रश्न 4:  क्या युवती ने वायरल रील डिलीट कर दी?

उत्तर:  हां, कार्रवाई के बाद युवती ने इंस्टाग्राम से रील डिलीट कर दी।

प्रश्न 5:  पुलिस ने क्या चेतावनी दी है?

उत्तर:   पुलिस ने कहा कि सरकारी और संवेदनशील परिसरों की गरिमा का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

Web Title: Korba Thana Reel Viral Reel:

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads