world-news

Korba Car Stunt: चलती कार पर 3 युवतियों की स्टंटबाजी, बोनट पर लेटकर और दरवाजों पर लटकर बनाया Reel

October 18, 2026

Korba Car Stunt: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के कोरबा (Korba News) में चलती कार पर तीन युवतियों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो रविशंकर नगर इलाके का बताया जा रहा है। इसमें गरबा ड्रेस पहने एक युवती चलती कार के बोनट पर लेटी दिखाई दे रही है, जबकि दो अन्य युवतियां कार के दोनों तरफ के दरवाजों पर लटककर डांस करती नजर आ रही हैं। तीनों ने इस दौरान वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

‘जस्ट चील चील चील’ गाने पर बनाई Reel

वायरल वीडियो में काले रंग की कार सड़क पर चलती दिखाई दे रही है। (Korba Car Stunt) इसी दौरान तीनों युवतियां अलग-अलग हिस्सों में बैठकर स्टंट करती नजर आती हैं। युवतियों ने ‘जस्ट चील चील चील’ गाने पर यह वीडियो शूट किया। वीडियो के साथ एक कैप्शन भी पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था- “Freedom उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।” वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तरह की स्टंटबाजी को लेकर नाराजगी जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

बोनट पर लेटी युवती, दोनों दरवाजों पर लटकीं

यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर का बताया जा रहा है। (Korba Car Stunt) नवरात्रि के दौरान इलाके में सड़क पर सजावट भी की गई थी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार के बोनट पर एक युवती लेटी हुई है। वहीं, दो युवतियां कार के दोनों तरफ के दरवाजों पर लटककर डांस कर रही हैं। चलती सड़क पर इस तरह स्टंट करने से राहगीरों के साथ-साथ कार में सवार लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: ₹5 Lakh Fixed Deposit: ₹5 लाख की FD पर 5 साल में कितना मिलेगा रिटर्न? जाने पूरा Calculation

वीडियो में दिखा कार का नंबर, पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार की पहचान की। वीडियो में कार का नंबर CG 12 BV 6007 दिखाई दे रहा है। इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, स्टंट करने वाली युवतियों के खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP Malaria Cases : मंदसौर के छोटी कोटड़ी में मलेरिया का कहर, दो मासूमों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

ASP ने कहा- लोगों की जान को जोखिम में डालना गंभीर मामला

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में काले रंग की कार में तीन युवतियां खतरनाक तरीके से स्टंट करती दिखाई दी थीं। कार चल रही थी और युवतियां बोनट तथा दोनों दरवाजों पर बैठी-लटकी हुई थीं। (Korba Car Stunt) इस तरह वाहन चलाने से सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान कर उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 18 Oct: ग्वालियर में भीषण हादसा, माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा

पुलिस की अपील- सड़क पर न करें खतरनाक स्टंट

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया Reel (रील) या वीडियो बनाने के लिए सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। कुछ सेकेंड का वीडियो किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। (Korba Car Stunt) खासतौर पर त्योहारी सीजन में सड़कों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में चलती गाड़ी पर बोनट या दरवाजों पर बैठना न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे दूसरे राहगीरों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे मामलों में वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में दिन में तेज धूप, सुबह-शाम हल्की ठंड, तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट