Koffee With Karan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के लिए भी जाने जाते हैं. उनका ये शो काफी पॉपुलर है और स्टार्स यहां आकर प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ के कई राज खोलते हैं. एक बार फिर करण ‘कॉफी विद करण’ के साथ वापस आ रहे हैं. आज यानी 14 अक्टूबर को 9वें सीजन का पहला एपिसोड स्ट्रीम होने वाला है. इसके गेस्ट सलमान खान हैं, जिसका प्रोमो भी सामने आ चुका है. 9वें सीजन के साथ करण अब अपने इस शो को खत्म कर रहे हैं.
कॉफी विद करण के 8 सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला. शो का पहला एपिसोड भी काफी पॉपुलर हुआ था. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि करण जौहर के शो का पहला एपिसोड कब और कहां स्ट्रीम हुआ था. साथ ही पहले एपिसोड के गेस्ट कौन थे?
‘कॉफी विद करण’ का पहला एपिसोड कब आया था?
‘कॉफी विद करण’ की जर्नी आज से 22 साल पहले शुरु हुई थी. करण ने अपने शो की शुरुआत साल 2004 में की थी और पहला एपिसोड 19 नवंबर (2004) को प्रासारित हुआ था. जहां अब ये शो ओटीटी पर स्ट्रीम होता है. वहीं, इसका पहला एपिसोड स्टार वर्ल्ड इंडिया पर प्रसारित हुआ था और आते ही छा गया था. इस बार शो जियो हॉटस्टार पर आएगा.
कौन थे पहले एपिसोड का गेस्ट?
करण जौहर ने अपने शो के पहले एपिसोड की शुरुआत करने के लिए अपने करीबी दोस्त शाहरुख खान और काजोल को बुलाया था. किंग खान और काजोल ने शो में आकर चार चांद लगा दिए थे. शो में करण ने काजोल और शाहरुख से कई मजेदार सवाल किए थे. कऱण ने काजोल से पूछा था कि, क्या शाहरुख और उनकी कैमेस्ट्री देख अजय को कोई दिक्कत होती है? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया था कि, नहीं अजय को कोई परेशानी नहीं है.
‘कॉफी विद करण’ को मिली थी सबसे ज्यादा रेटिंग
बता दें कि करण ने शो को ऑडियंस के साथ ऐसा जोड़ा था कि, ये आते ही छा गया था. एक साल बाद ही यानी 2005 में इस शो को जी कैफे (Zee Café) के ‘फ्रेंड्स’ शो के बाद अंग्रेजी भाषा के भारतीय टेलीविजन शो में सबसे ज्यादा रेटिंग मिली थी. इतना ही नही, इस शो की लोकप्रियता को देखते हुए साल 2007 में इसे ‘इंडियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड्स’ द्वारा ‘बेस्ट टॉक शो’ और ‘बेस्ट टॉक एंकर’ का सम्मान भी दिया गया था.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More