world-news

King की शूटिंग के बीच न्यूयॉर्क पहुंचे Abhishek Bachchan, ऐश्वर्या राय संग बिताया क्वालिटी टाइम

July 26, 2026

बॉलीवुड

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 26, 2026, 08:06 AM IST

Abhishek Bachchan Viral Photo: एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों किंग (King) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच वो ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और परिवार के साथ समय बिताते नजर आए।

Image

साथ नजर आए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (Image Source: Zoom Instagram)

Abhishek Bachchan Viral Photo: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म किंग से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले फिल्म किंग का धांसू टीजर सामने आया था। अब इन सब के बीच अभिषेक बच्चन की अभी हाल ही में नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। अभिषेक बच्चन की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। तो चलिए जानते हैं कि अभिषेक बच्चन की इस तस्वीर में क्या खास है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

परिवार संग घूमने निकले अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसी बीच कपल की नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। मैनहट्टन में क्लिक की गई तस्वीर में ऐश्वर्या काले आउटफिट में नजर आईं, जबकि अभिषेक व्हाइट और रेड कलर की ड्रेस में थे। कपल की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लोग खूब प्यार लूटा रहे हैं। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को साथ देखने के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

अभिषेक बच्चन किंग की शूटिंग से पहले पहुंचे अमेरिका

अभिषेक शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ लंदन में किंग की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का आखिरी शेड्यूल अमेरिका में शूट होगा। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की प्रोडक्शन एक बड़े सीक्वेंस के साथ खत्म होगी, जिसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। अभिषेक फिल्म में गैंगस्टर ड्रामा में एंटागोनिस्ट का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, सौरभ शुक्ल समेत कई स्टार्स अहम रोल में नजर आएंगे।

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article