
पोलार्ड बने MI के हेड कोच ( Photo: PTI)
मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर काइरन पोलार्ड के साथ अपने रिश्ते को अब एक नया आयाम दिया है. उसने पोलार्ड को अपना हेड कोच बनाया है. इस नए रोल में काइरन पोलार्ड IPL 2027 से टीम की कमान संभालते दिखेंगे. मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के साथ पोलार्ड साल 2010 से जुड़े हैं. वो पिछले 4 सीजन में टीम के बैटिंग कोच रहे हैं. पोलार्ड ने IPL 2023 से पहले लीग से संन्यास लिया था. अब मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच के तौर पर वो माहेला जयवर्धने की जगह लेंगे.
मुंबई इंडियंस और पोलार्ड का साथ
2010 में बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद पोलार्ड IPL में उसकी हर एक खिताबी जीत का गवाह रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में- कुल 5 बार IPL का खिताब अपने नाम किया. काइरन पोलार्ड उसकी इन सारी जीतों में टीम का हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने जो 2 चैंपियंस ट्रॉफी- 2011 और 2013- में जीती, पोलार्ड की उसमें भी अहम भूमिका रही.
IPL में काइरन पोलार्ड का प्रदर्शन
काइरन पोलार्ड का एक खिलाड़ी के तौर पर भी मुंबई इंडियंस के लिए IPL में शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने 189 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 147.32 की स्ट्राइक रेट से 3412 रन अपने नाम किए हैं. इसके अलावा पोलार्ड ने 69 विकेट भी झटके हैं. काइरन पोलार्ड ने IPL में अपना आखिरी मैच 2022 सीजन में खेला था. उसके बाद वो टीम के बैटिंग कोच बनाए गए थे और अब हेड कोच की भूमिका में दिखेंगे.
Mumbai Indians elevate Kieron Pollard as Head Coach
A defining figure in MIs success, the remarkable 16-year association of Kieron Pollard within the #OneFamily enters a new chapter.
Read more – https://t.co/ORZz4gruIr https://t.co/BMI38BYH1f
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 24, 2026
कोच के तौर पर पोलार्ड का पहला काम क्या होगा?
पोलार्ड ने जब मुंबई इंडियंस जॉइन किया था तब वो सिर्फ 22 साल के थे. अब 16 साल बाद वो MI फ्रेंचाइजी के अहम सदस्य बन गए हैं. हेड कोच के तौर पर पोलार्ड का पहला काम दिसंबर में गोवा में होने वाले खिलाड़ियों के ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बनाना होगा.

साकेत शर्मा
'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.
Read More