auto

टाटा, महिंद्रा, टोयोटा और Kia की नई डीजल SUVs, 4 सितंबर को पहला लॉन्च

September 2, 2026

Sep 02, 2026 04:36 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

डियन मार्केट में कई शानदार डीजल एसयूवीs की एंट्री होने वाली है। इनमें Tata Curvv Series X Diesel, Mahindra Vision S, नई Toyota Fortuner के साथ Kia Sorento जैसे मॉडल शामिल हैं। खास बात है कि इनमें से एक एसयूवी 4 सितंबर को ही लॉन्च होने वाली है।

Upcoming Diesel SUVs

अपकमिंग डीजल एसयूवी

Tata Curvv

केवल

₹12,800/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

सख्त होते एमिशन नॉर्म्स के कारण कई कार कंपनियों ने डीजल इंजन को अपने लाइनअप से हटा दिया है। हालांकि, ज्यादा रनिंग करने वाले ग्राहकों के लिए डीजल आज भी एक अच्छा ऑप्शन है। यही वजह है कि कुछ कंपनियां अभी भी अपनी एसयूवी में डीजल इंजन ऑफर कर रही हैं। अगर आप भी डीजल इंजन के फैन हैं और नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाले दिन आपके लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। इंडियन मार्केट में कई शानदार डीजल एसयूवीs की एंट्री होने वाली है। इनमें Tata Curvv Series X Diesel, Mahindra Vision S, नई Toyota Fortuner के साथ Kia Sorento जैसे मॉडल शामिल हैं। खास बात है कि इनमें से एक एसयूवी 4 सितंबर को ही लॉन्च होने वाली है। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.73 - 9.99 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.79 - 15.04 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

Tata Curvv Series X Diesel

टाटा आने वाले दिनों में Curvv Coupe एसयूवी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाला है। कंपनी इसके वेरिएंट लाइनअप में बदलाव करते हुए नए X ट्रिम्स पेश करेगी। इसके अलावा कुछ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे और ज्यादा किफायती वेरिएंट के जरिए एसयूवी को खरीदना ग्राहकों के लिए पहले से ज्यादा आसान बनाया जाएगा। डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। कर्व में पेट्रोल के साथ डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता रहेगा। इसका 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन 118 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और DCA ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

Mahindra Vision S

महिंद्रा की नई Vision S सब-4 मीटर एसयूवी की फिलहाल देश के अलग-अलग हिस्सों में टेस्टिंग चल रही है। इसे नए NU-IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसका डिजाइन बॉक्सी और रगेड होने की उम्मीद है, जबकि केबिन में प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। प्रोडक्शन मॉडल में कॉन्सेप्ट के कई डिजाइन एलिमेंट्स बरकरार रह सकते हैं। इसकी लॉन्चिंग अगले साल होने की उम्मीद है। एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, Level 2 ADAS, लेदरेट सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। पावरट्रेन में 1.5-लीटर टर्बो-डीजल के साथ 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलने की उम्मीद है।

नई Toyota Fortuner

टोयोटा फॉर्च्यूनर कई साल से इस सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर एसयूवी है। कंपनी अब इसके नए जेनरेशन पर काम कर रही है। विदेशों में इसके टेस्ट म्यूल भी देखे जा चुके हैं। नई फॉर्च्यूनर के 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आने की उम्मीद है। यह अपडेटेड IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। एसयूवी में हाइलक्स से इंस्पायर्ड फ्रंट डिजाइन, नई LED हेडलाइट्स, नया ग्रिल और अपडेटेड बंपर मिलने की उम्मीद है। केबिन भी ज्यादा प्रीमियम हो सकता है। इसमें 2.8-लीटर डीजल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। जबकि, सेलेक्टेड डीजल वेरिएंट में 4x4 सिस्टम ही ऑफर किया जाता रहेगा। इसके अलावा 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है।

Kia Sorento

किआ सोरेन्टो की भारत में ऑफिशियल लॉन्चिंग 4 सितंबर को होने वाली है। यह किआ की फ्लैगशिप एसयूवी होगी और इसका मुकाबला Skoda Kodiaq और Toyota Fortuner जैसी एसयूवी से होगा। किआ इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर करेगी। सोरेन्टो के डीजल मॉडल में 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिलेगा, जो 202 PS की पावर और 440 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा।