world-news

KFC के चिकन पीस में दिख गई ऐसी चीज, उड़ गए होश; अब कंपनी को मांगनी पड़ गई माफी

September 7, 2026

Sep 07, 2026 09:31 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। लोग इस वीडियो को देख हैरान हैं। कई लोग कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं हड़कंप मचने के बाद केएफसी इंडिया ने माफी मांगी है।

Customer claims to have maggot inside piece of KFC fried chicken

तस्वीर सामने आते ही लोग हैरान हैं

मान लीजिए संडे का दिन हो और आपको शाम ढले क्रिस्पी फ्राइड चिकन खाने का मन हो। आप केएफसी के आउटलेट पर पहुंचते हैं और अपना मनपसंदीदा चिकन ऑर्डर कर देते हो। ऑर्डर आते ही आप जैसे ही आप कुछ निवाले खाते हैं तो आपको दिखता है चिकन के बीच रेंगता हुआ कीड़ा! सोचकर ही शायद आपका दिमाग खराब हो जाए। लेकिन हाल ही में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी मॉल के KFC आउटलेट का है।

केएफसी के एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि उसे फ्राइड चिकन के टुकड़े के अंदर कीड़ा मिला। पोस्ट जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग भड़क उठे। कई लोगों ने कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आने के बाद केएफसी इंडिया ने माफी भी मांगी है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो @averycommonman1 नाम के एक यूजर ने शेयर की थी। यूजर ने आउटलेट की इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद कई यूजर्स के रिएक्शन आने के बाद KFC इंडिया ने पोस्ट पर जवाब देते हुए माफी मांगी। कंपनी ने लिखा, “असुविधा के लिए खेद है। कृपया अपना ऑर्डर ID शेयर करें ताकि हमारी टीम आपसे संपर्क कर इस समस्या का समाधान कर सके।”

शुरू हुई जांच

इस बीच चिकन में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल होते ही खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए विभाग की एक टीम गौर सिटी मॉल स्थित KFC आउटलेट की जांच करने पहुंची। आउटलेट में खाने की गुणवत्ता और दूसरी चीजों की गहराई से जांच हो रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?

मामला सामने आते ही लोग सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग जहां इसे लोगों की सेहत के खिलवाड़ बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि कंपनी ने प्रोटीन का एकस्ट्रा सोर्स दे दिया। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं चिकन खाने वालों को कीड़े से क्या दिक्कत? हालांकि कई लोगों ने भारत में इस तरह के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है और एक्शन की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, “इतना महंगा खाना और उसमें कीड़े! सिर्फ रिफंड देकर मामला खत्म करना पूरी तरह से गलत है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को इसके खिलाफ तुरंत एक्शन लेना चाहिए।”