कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) ने KCET 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार 14 जुलाई शाम 5 बजे तक किसी भी त्रुटि पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
KCET Counselling 2026
- Published: 14 Jul 2026, 09:53 AM IST
- Last Updated: 14 Jul 2026, 09:53 AM IST
कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) ने UGCET यानी KCET 2026 काउंसलिंग के पहले चरण का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग सहित विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार अब अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।
KEA के अनुसार यह प्रोविजनल अलॉटमेंट 9 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों (Options) और उनकी मेरिट के आधार पर तैयार किया गया है।
आज शाम 5 बजे तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
यदि किसी उम्मीदवार को अपने प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वह 14 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक ईमेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है।
हालांकि KEA ने स्पष्ट किया है कि केवल निर्धारित श्रेणियों से जुड़ी आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। नए विकल्प जोड़ने, विकल्पों में बदलाव करने या पहले दर्ज किए गए विकल्पों को संशोधित करने संबंधी अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह केवल प्रोविजनल अलॉटमेंट है
KEA ने उम्मीदवारों को स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रोविजनल (मॉक) सीट अलॉटमेंट है। इसके आधार पर किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अंतिम सीट आवंटन आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किया जाएगा।
ऐसे चेक करें KCET 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
KEA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
UGCET 2026 First Round Provisional Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सबमिट करते ही सीट अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
आगे क्या होगा?
KEA सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रोविजनल अलॉटमेंट के आधार पर अपनी प्रवेश संभावनाओं का आकलन करें और आवश्यकता पड़ने पर विकल्पों को पुनर्व्यवस्थित (Reorder), जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी करें।