entertainment

Katrina Kaif का 13 साल पुराना गाना, आज इस पर झूमती हैं 'गर्ल्स हॉस्टल' की लड़कियां; सुनिधि चौहान ने दी है आवाज - katrina kaif kamli song sung by sunidhi chauhan goes viral after 13 years as girls hostel dance on it

October 4, 2026

कॉलेज हॉस्टल की लड़कियों का कटरीना कैफ के मशहूर गाने 'कमली कमली' पर डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी यंग लड़के या लड़की की लाइफ में कॉलेज के दिन उसकी लाइफ के बेस्ट डेज में आते हैं। जमकर मस्ती करना, दोस्तों के साथ घूमना, मूवी देखना किसी चीज की कोई टेंशन नहीं। ये ऐसे पल होते हैं, जिन्हें लोग सालों बाद भी याद करते हैं।

इसमें अगर आप हॉस्टल में रह रहे हों तो फिर क्या ही कहने। अब आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक से ये हॉस्टल की बात क्यों करने लगे।

लड़कियों ने गर्ल्स हॉस्ट में किया डांस

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गर्ल्स हॉस्टल की कुछ लड़कियां कटरीना कैफ (Katrina kaif) के वायरल गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं दर्शक बनकर बैठी बाकी लड़कियां ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाती दिखीं।

Reality shows mein bhi aisa dance dekhne ko nhi milta jaise hostel mein ho raha ngl https://t.co/GdH2ni65Tq

— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) September 18, 2023

हम बात कर रहे हैं साल 2013 में आई फिल्म 'धूम 3' (Dhoom 3) के गाने कमली कमली (Kamli Kamli) की। इस गाने को अपनी संगीत दिया था प्रीतम (Pritam) ने और लिरिक्स लिखे थे अमिताभ भट्टाचार्या ने। वहीं सुनिधी चौहान ने अपनी आवाज और कटरीना कैफ ने अपने डांस मूव्स से मानों आग ही लगा दी थी।

वहीं वीडियो दो लड़कियां पूरे कॉन्फिडेंस के साथ गाने में डांस स्टेप्स मैच करती दिखाई दे रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स देखकर आसपास मौजूद लड़कियां भी खूब एंजॉय कर रही हैं।

Katrina (2)

एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी धूम 3

धूम 3 में कटरीना के अलावा आमिर खान, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा लीड रोल में नजर आए थे। विजय कृष्ण आर्चय ने इसे डायरेक्ट किया था और आदित्य चोपड़ा इसके प्रोड्यूसर थे।

साल 2013 में रिलीज हुई धूम 3 एक हाई-बजट एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी। यह यशराज फिल्म्स की मशहूर 'धूम' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त थी, जिसमें आमिर खान ने मुख्य विलेन की भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें- शूटिंग के बाद इस फिल्म से रिप्लेस हुई थीं Katrina Kaif, लंदन से नौकरी छोड़ आई हीरोइन ने ली जगह; चमकी थी किस्मत

यह भी पढ़ें- 9xm पर खूब बजता था Salman Khan का गाना, बिना सुने बच्चे नहीं जाते थे स्कूल; 22 साल से है बेस्ट 'पार्टी एंथम'