अभिनेता कार्तिक आर्यन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं, जिसकी वजह से उनके घुटने में गंभीर चोट लगी है।

कार्तिक आर्यन को लगी चोट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
हादसे का शिकार हुए कार्तिक आर्यन
शूटिंग के वक्त घुटने में लगी चोट
जल्द की जाएगी कार्तिक की सर्जरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर इस वक्त एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अपनी एक अकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक सेट पर हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसकी वजह से उनके घुटने में गभीर चोट आई है।
सेट पर हुई इस घटना के बाद तुरंत ही कार्तिक आर्यन को मुंबई के निजी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां एक्टर को डॉक्टर ने घुटने की सर्जरी के लिए कहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक के साथ ये हादसा कब और कैसे हुआ।
कार्तिक आर्यन को लगी चोट
इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक आर्यन के साथ ये हादसा उस वक्त हुआ था, जब वह मुंबई में निर्देशक कबीर खान की आने वाली एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिनों में हुई, जब टीम कई अहम एक्शन सीन शूट कर रही थी। आर्यन को तुरंत इलाज के लिए मुंबई के माहिम के फोर्टिस रहेजा हॉस्पिटल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन की Captain India को मिल गई हीरोइन, 9 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करेगी एक्ट्रेस?
-1787200582732.webp)
रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों ने घुटने की चोट के लिए सर्जरी की सलाह दी है और यह सर्जरी 20 अगस्त को होने की उम्मीद है। इसके बाद, काम पर लौटने से पहले उन्हें कुछ दिन पूरी तरह आराम करना होगा। कार्तिक आर्यन की इंजरी की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है और वे अभिनेता की जल्द से जल्द सलमाती की दुआ कर रहे हैं।

मालूम हो कि चंदू चैंपियन के बाद कार्तिक आर्यन ने डायरेक्टर कबीर खान की एक अनटाइल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसमें कार्तिक एक किक बॉक्सिंग चैंपियन प्लेयर के कोच की भूमिका निभाते दिखेंगे।
कार्तिक आर्यन को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
हाल ही में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान किया गया था, जिसमें कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। ये पहला मौका था, जब कार्तिक ने राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम किया। आने वाले समय में कार्तिक आर्यन को देश की राष्ट्रपति द्वारा इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।