world-news

Kalki Sequel: अब 'कल्कि 2' में हुई 'भैरवा' की वापसी, प्रभास के बर्थडे पर मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज, दिखाई पहली झलक

October 23, 2026

Kalki Sequel Update: साउथ सुपरस्टार प्रभास के खाते में इस वक्त प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है. वो फिलहाल ‘फौजी’ पर काम कर रहे हैं, जिसे इसी साल के एंड में रिलीज करने की प्लानिंग हुई है. हालांकि, अबतक फिल्म का काम पूरा नहीं हुआ है. वहीं उसके बाद लिस्ट में ‘स्पिरिट’, ‘कल्कि 2898एडी’ का सीक्वल और ‘सलार 2’ भी शामिल हैं. अब प्रभास के बर्थडे के मौके पर फिल्म मेकर्स ने एक बड़ा सरप्राइज फैन्स को दिया है. जिसमें वो फिर से ‘भैरवा’ के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. जी हां, फिल्म की शूटिंग पहले ही अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने शुरू कर दी थी. अब मेकर्स ने क्या लिखा है.

हाल ही में ‘कल्कि 2898 एडी’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया. जिसके कैप्शन में लिखा था- ”भारतीय सिनेमा के सुपरहीरो को… हर पीढ़ी के चहेते, ‘रेबेल स्टार’ प्रभास को जन्मदिन की बधाई. हम आपके साथ एक और शानदार सिनेमाई सफर शुरू करने के लिए एक्साइटेड हैं…”

कल्कि के सेट पर ‘भैरवा’ बनकर लौटे प्रभास?

दरअसल वीडियो में प्रभास ब्लू स्क्रीन के सामने खड़े नजर आ रहे हैं. वहीं, नाग अश्विन पूरे सीन को डायरेक्ट कर रहे हैं. कुल मिलाकर यह सेट का एक शानदार बिहाइंड-द-सीन (BTS) वीडियो है. इस वीडियो में फिल्म की शूटिंग और सेट पर चल रही तैयारियों की एक रोमांचक झलक देखने को मिल रही है. वीडियो के आखिर में ‘भैरवा इज बैक’ का जिक्र है और प्रभास के किरदार के लुक की एक हल्की सी झलक मिलती है. वहीं, वीडियो में क्रू मेंबर्स भारी-भरकम प्रॉप्स और मेटल कटर से सेट पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही, पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स के लिए ब्लू स्क्रीन और बड़े कैमरों का सेटअप भी दिखाई दे रहा है.

प्रभास के किरदार के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए आर्मर, ग्लव्स और गैजेट्स को पहनाते हुए क्रू नजर आ रहा है. फैन्स इस वीडियो को देखकर खुश हो गए हैं. लोगों को लग रहा है कि एक्टर की सेट पर वापसी हो गई है. पर फिलहाल ऐसा नहीं है, वो जल्द ही शूटिंग करेंगे. पर अभी उन्हें दूसरी फिल्मों का पहले काम कंप्लीट करना है. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है, क्योंकि मेकर्स ने साफ कर दिया है कि भैरवा के तौर पर प्रभास का धमाकेदार अंदाज एक बार फिर पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button