नई दिल्ली13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भाजपा का महिला प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन पहुंचा।
जेएनयू में 11 छात्राओं की ओर से यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद प्रोफेसर पद से हटाए गए कांग्रेस सांसद आंगोमचा बिमोल आकोइजाम के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।
मंगलवार को भाजपा की महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर आकोइजाम को लोकसभा से निलंबित करने और शिकायतकर्ता महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के मुताबिक, राष्ट्रपति ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

सांसद डी. पुरंदेश्वरी ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। महिलाओं ने नारेबाजी की।
11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के दोषी कांग्रेस सांसद
सांसद बिमोल अकोइजाम को 9 अक्टूबर को बर्खास्त कर दिया था। यूनिवर्सिटी ने उन्हें 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया। बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी (IC) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर की गई।
2023 में मणिपुर हिंसा के बाद अंगोमचा ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 'इनर मणिपुर' सीट से लड़े और भाजपा उम्मीदवार को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर सांसद चुने गए।
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन

सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।
वाइस चांसलर से शिकायत की
अकोइजाम को हटाने की कार्रवाई से पहले दिल्ली कमीशन फॉर विमेन (DCW) ने मामले पर JNU प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। आयोग ने 11 छात्राओं के आरोपों पर सितंबर में यह रिपोर्ट मांगी थी।
छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मई 2026 में JNU की वाइस चांसलर संतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी थी।
छात्राओं का आरोप था कि उस समय उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। गुप्ता ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा था।

अंगोम बिमोल कांग्रेस के टिकट पर 2024 का लोकसभा चुनााव लड़े थे।
JNU में छेड़छाड़ की पिछली घटनाएं
- मार्च 2024: 19 साल की छात्रा के साथ कैंपस के पास छेड़छाड़ हुई, जिसके बाद भारी विरोध हुआ।
- अक्टूबर 2024: फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हुई घटना को लेकर 47 छात्राओं ने मिलकर सामूहिक शिकायत दर्ज कराई।
- शिकायतों का रिकॉर्ड
- 2017 से 2024 तक: आंतरिक शिकायत समिति (ICC) बनने के बाद कुल 151 शिकायतें आईं।
- 2015-16: एक ही साल में रिकॉर्ड 39 मामले दर्ज हुए थे।
- हाल के वर्ष: 2022-23 और 2023-24 में हर साल 30-30 शिकायतें सामने आईं।

----------------------------------
ये खबर भी पढ़ें…
प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिले:जेल से जब्त हुआ था; पूर्व PM का पोता रेप केस में उम्रकैद काट रहा

बेंगलुरु की जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज मिली हैं। शनिवार को फोन और अन्य डिवाइस की फोरेंसिक जांच में इसका पता चला। पूरी खबर पढ़ें…
.