education

JMI Admission: बैकलॉग अब नहीं रोकेगा डिग्री, अंतिम वर्ष के छात्र बिना इंतजार दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा

July 12, 2026

Sun, 12 Jul 2026 10:54 AM IST

अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 12 Jul 2026 10:54 AM IST

सार

Jamia Millia Islamia: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने परीक्षा नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए अध्यादेश-15 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। अब अंतिम वर्ष के वे छात्र, जिनके कुछ बैकलॉग पेपर बाकी हैं, अगली नियमित परीक्षा का इंतजार किए बिना सीधे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 

विज्ञापन

Jamia Eases Exam Rules, Final-Year Students Can Clear Backlogs Without Delay

जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI

विस्तार

JMI: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा नियमों में बदलाव किया है। विवि की कार्यकारी परिषद (ईसी) ने अध्यादेश-15 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। नए नियमों के तहत अब अंतिम सेमेस्टर या वार्षिक प्रणाली के अंतिम वर्ष के ऐसे छात्र जिनके किसी भी सेमेस्टर या वर्ष का बैकलॉग पेपर लंबित है वह सीधे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इससे छात्रों को अपनी डिग्री पूरी करने के लिए अगली नियमित परीक्षा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। संशोधित नियमों के अनुसार यह सुविधा केवल जामिया के नियमित पाठ्यक्रमों के छात्रों को मिलेगी।

विज्ञापन



दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के छात्र इसके दायरे में नहीं होंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा अंतिम सेमेस्टर या अंतिम वार्षिक परीक्षा के बाद आयोजित की जाएगी। जिसकी तारीख परीक्षा नियंत्रक कार्यालय अलग से अधिसूचित करेगा। विवि ने अध्यादेश-15 की धारा 24.4 में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि जिन पाठ्यक्रमों में कैरी ओवर सिस्टम लागू है उनमें सामान्य तौर पर कंपार्टमेंट परीक्षा नहीं होगी।

विज्ञापन



हालांकि अंतिम सेमेस्टर या अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को किसी भी सेमेस्टर या वर्ष के बैकलॉग पेपर के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देने की अनुमति होगी। अन्य वर्षों के छात्र पहले की तरह अंकपत्र जारी होने के 15 दिनों के भीतर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन



जामिया में दाखिला के लिए क्रिकेट ट्रायल की तारीख बदली नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में खेल कोटा के तहत दाखिला के लिए क्रिकेट के ट्रायल को लेकर संशोधित तारीख जारी की है। अब क्रिकेट के ट्रायल 12 जुलाई को सुबह 10 बजे एनएमए के पटौदी खेल परिसर आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सुबह नौ बजे रिपोर्ट करना होगा। ट्रायल में वही हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने विवि की दाखिला प्रक्रिया के तहत खेल कोटे में आवेदन किया है।